&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sri Ganganagar News: राजस्थान के श्रीगंगानगर में अनूपगढ़ के गांव 70 जीबी में घग्घर नदी को पार करते समय एक युवक घग्घर नदी की दलदल में फस गया. मौके पर गश्त कर रही प्रशासनिक टीम ने जब 25 वर्षीय निक्कू सिंह को घग्घर नदी में खड़े हुए देखा, तो उसे बाहर आने के लिए कहा गया.
मगर निक्कू सिंह ने टीम को बताया कि दलदल में फंसे होने के कारण वह आगे नहीं बढ़ सकता. गिरदावर रामकुमार लदोईया ने तुरंत प्रभाव से इसकी सूचना तहसीलदार दिव्या चावला और एसडीआरएफ टीम को दी. सूचना मिलते पर तहसीलदार दिव्या चावला और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची.
एसडीआरएफ की टीम ने करीब 15 मिनट में युवक निक्कू सिंह को सकुशल बाहर निकाल लिया. आज प्रशासन की सतर्कता के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. इस मामले के बाद एसडीएम सुरेश राव ने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि कोई भी घग्घर नदी के पानी को जोखिम लेकर पार न करें.
गिरदावर रामकुमार लदोईया ने बताया कि वह पटवारी पुखराज के साथ एसडीएम सुरेश राव के निर्देशों पर गांव 70 जीबी के पास गश्त कर रहे थे. उन्होंने बताया कि गश्त के दौरान उन्होंने देखा कि एक युवक घग्घर नदी के बीचोबीच खड़ा है. जब उस युवक से वहां खड़े होने का कारण पूछा, तो युवक ने बताया कि वह दलदल में फंस गया है.
गिरदावर ने बताया कि उस युवक को वहीं खड़े रहने के लिए कहकर तुरंत प्रभाव से इसकी सूचना तहसीलदार दिव्या सोनी और एसडीआरएफ की टीम को दी गई. सूचना मिलने के करीब 10 मिनट के बाद तहसीलदार, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई.
तहसीलदार दिव्या सोनी ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम ने रबर की ट्यूब की सहायता से निक्कू सिंह को सकुशल बाहर निकाल लिया गया. उन्होंने बताया कि निक्कू सिंह का स्वास्थ्य परीक्षण भी करवा लिया गया है.
निक्कू सिंह (25) सुखदेव सिंह निवासी मौजगढ़ 2 पीजीएम (A) ने बताया कि वह अपने 2 अन्य दोस्तों के साथ अपने गांव से गांव 72 जीबी जा रहा था. जाते समय जब वे तीनों घग्घर नदी को पार करने लगे, तो वो दलदल में फंस गया, जबकि उसके दोनों दोस्त एक-दूसरे का हाथ पकड़कर बाहर निकल गए.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंSri ganganagar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!