Sri Ganganagar News: अनूपगढ़ में सीमा पार ड्रोन से हेरोइन सप्लाई, दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Sri Ganganagar News: राजस्थान के श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में 9 अगस्त 2024 को बॉर्डर पर पकड़ी गई 3 किलो हेरोइन और ड्रोन तस्करी मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Sri Ganganagar News: अनूपगढ़ में सीमा पार ड्रोन से हेरोइन सप्लाई, दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Rajasthan News: अनूपगढ़ में बीएसएफ और पुलिस ने 9 अगस्त 2024 को 29 और 30 एपीडी की रोही में संयुक्त कार्रवाई करते हुए 3 किलो हेरोइन और ड्रोन बरामद किया था. ड्रोन और हेरोइन बरामद करने के बाद अनूपगढ़ पुलिस थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज का मामले में अनुसंधान शुरू किया गया था.

एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने आज बुधवार को बताया कि इस मामले में पुलिस ने पंजाब के दो युवकों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों सोनू सिंह और बलजीत सिंह से अंतरराष्ट्रीय तस्करी के मामले में गंभीरता से पूछताछ कर रही है. आपको बता दें कि पूर्व में भी पुलिस इस मामले में मंगलजीत सिंह निवासी सवायाराय फिरोजपुर को गिरफ्तार कर चुकी है. पूछताछ में और भी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.

एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने बताया कि 9 अगस्त 2024 को एनडीपीसी एक्ट में मामला दर्ज के मामले में अनुसंधान शुरू किया गया. उन्होंने बताया कि जिस समय हेरोइन और ड्रोन बरामद हुए थे उस समय चलाए गए सर्च अभियान में कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ था. इसलिए पुलिस ने इस मामले में तकनीकी अनुसंधान करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की. उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू सिंह उर्फ गौरा पुत्र राज सिंह रायसिख निवासी सवायाराय दयाल की ढाणी, गुरहरसहाय जिला फिरोजपुर पंजाब और बलजीत सिंह उर्फ मनी पुत्र बात सिंह राय सिख निवासी अलीवाल दाखा जिला लुधियाना पंजाब को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि आरोपी बलजीत को करणपुर की जेल से और सोनू सिंह को रायसिंहनगर की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

एसएचओ ने बताया कि पुलिस इस मामले को लेकर काफी गंभीर थी और पूर्व में भी आरोपी मंगत जीत पुत्र सतनाम सिंह रायसिख निवासी सवायाराय दयाल की ढाणी, गुरहरसहाय जिला फिरोजपुर पंजाब को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से गंभीरता से पूछताछ कर रही है. पूछताछ के दौरान और भी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.

रिपोर्टर- संजय प्रकाश

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news