&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: अनूपगढ़ के श्रीगणेश मंदिर के पास स्थित icici बैंक में कार्यरत एक महिला स्टाफ ने शनिवार शाम को कथित तौर पर बैंक के शाखा मैनेजर रजत सरदाना पर मानसिक रूप से परेशान करने सहित अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए अपने दोनों हाथों पर कटर चला दिया. महिला ने बैंक परिसर के अंदर तथा बाहर खूब हंगामा किया. बैंक कर्मियों ने इसकी सूचना महिला के परिजनों को दी. सूचना पर महिला के परिजन बैंक पहुंचे और महिला से समझाइश कर शांत करने का प्रयास किए, लेकिन महिला लगातार बीएम पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने सहित अन्य गंभीर आरोप लगाती रहीं और हंगामा करते हुए बैंक में भी सामान बिखेर दिया.
बैंक के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. इसी दौरान सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचीं और महिला से समझाइश के प्रयास किए और उसे इलाज के लिए अस्पताल जाने को कहा, लेकिन महिला बीएम पर मामला दर्ज करने और गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ी रही. आखिरकार पुलिस बीएम को पुलिस गाड़ी में बैठकर पुलिस थाना ले आई. इसके बाद काफी गहमागहमी के बाद महिला के परिजन जबरदस्ती उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे प्राथमिक चिकित्सा दी गई. वहीं सूचना पर एसएचओ ईश्वर प्रसाद जांगिड़ तथा पुलिस की कालिका यूनिट भी अस्पताल पहुंचे.
महिला ने पुलिस को बताया कि वह पिछले छह माह से उक्त बैंक की गोल्ड लोन शाखा में कार्यरत है. वह अपना कार्य पूरी ईमानदारी से कर रही है. अपने सारे टारगेट पूरे कर रही है. उसके काम में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है, लेकिन इसके बावजूद बीएम की तरफ से पिछले दो माह से लगातार उसे परेशान किया जा रहा हैं. इसके कहने पर गंगानगर स्टाफ के एक उच्चाधिकारी भी इसे परेशान करते है. उसने पुलिस को बताया कि उसके कपड़ो को लेकर उस पर कमेंट किए जाते हैं. इसके बाद कालिका यूनिट ने भी महिला से पूछताछ की.
एसएचओ ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि महिला तथा उसके परिजनों से पूछताछ की गई है. महिला बैंक कर्मी अभी मानसिक रूप से बयान देने की स्थिति में नहीं है. महिला को एक बारगी उपचार कराकर स्वस्थ तथा रिलेक्स होने की सलाह दी गई है. साथ ही किसी प्रकार के मामले दर्ज करवाने पर निष्पक्ष कार्रवाई के लिए कहा गया है. एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही हैं.
रिपोर्टर- संजय प्रकाश
ये भी पढ़ें- Rajasthan Politics: ट्विटर ट्रेंड पर मदन राठौड़ का बड़ा बयान, कहा- गहलोत छोड़ दें सीएम के सपने...
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!