श्रीगंगानगर में पुलिसकर्मी ने रेलवे स्टेशन अधीक्षक से की मारपीट! पैर और शरीर पर लगी चोट

Sri Ganganagar News: राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक शख्स शराब के नशे धूत होकर दफ्तर में घुसा और स्टेशन अधीक्षक से 3 जनों ने जमकर मारपीट की, जिससे स्टेशन अधीक्षक के पैर और शरीर पर चोटें आई. 

श्रीगंगानगर में पुलिसकर्मी ने रेलवे  स्टेशन अधीक्षक से की मारपीट! पैर और शरीर पर लगी चोट
Image Credit: Sri Ganganagar NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Sri Ganganagar News: श्रीगंगानगर में रविवार की रात करीब 9 और 10 बजे के बीच ऑन ड्यूटी पर चल रहे स्टेशन अधीक्षक पर तीन जनों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, गजसिंहपुर के रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि बीती रात करीब 9:30 बजे सूरतगढ़ से श्रीगंगानगर को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की मोमेंट के लिए काम के दौरान एक शख्स शराब के नशे धूत होकर बेवजह दफ्तर में घुस आया.

अनावश्यक नहीं होने पर स्टेशन अधीक्षक ने उस शख्स को दफ्तर से बाहर कर दिया लेकिन कुछ देर बाद फिर स्टेशन अधीक्षक के पास आकर दादागिरी करने लगा. स्टेशन अधीक्षक द्वारा बार-बार कहने पर शराब के नशे धूत शख्स नहीं माना तो उसके बाद उस शख्स ने दो जनों के साथ स्टेशन अधीक्षक पर हमला करते हुए स्टेशन अधीक्षक की जमकर पिटाई कर दी. उस दौरान बीच-बचाव करने आई महिला रेलवे कर्मी के साथ भी धक्का-मुक्की हो गई.

Add Zee News as a Preferred Source

जिस पर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और लोगों ने स्टेशन अधीक्षक को तीनों के चंगुल से छुड़वाकर और तीनों आरोपियों को एक बार के लिए गजसिंहपुर की स्थानीय सिविल पुलिस को सुपुर्द करते हुए पुलिस कस्टडी में दे दिया. इसके बाद स्टेशन अधीक्षक ने तत्काल रेलवे पुलिस को इसकी सूचना दी. स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि तीन जनों को पकड़ पर स्थानीय सिविल पुलिस के सुपुर्द किया गया था लेकिन पुलिस ने दो आरोपियों को छोड़ दिया.

स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने गजसिंहपुर पुलिस पर दो आरोपियों को छोड़ने का आरोप लगाने के साथ ही इस मामले में गजसिंहपुर पुलिस द्वारा आरोपियों के साथ सेटलमेंट करने का भी आरोप लगाया है. इसके बाद देर रात स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार श्रीगंगानगर के GRPF थाने पहुंचे और गांव मोटासरखुनी निवासी साहब राम सहित दो अन्य के खिलाफ GRPF थाने में केस दर्ज करवा दिया.

बता दें कि मुख्य आरोपी साहब राम राजस्थान पुलिसकर्मी बताया जा रहा है और श्रीगंगानगर के कंट्रोल रूम में कार्यरत भी बताया जा रहा है. स्टेशन अधीक्षक के पैर और शरीर पर चोटें आई हैं. रेलवे पुलिस श्रीगंगानगर में मामला दर्ज है और रेलवे पुलिस जांच में जुटी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More