Bikaner News: "अभी ऑपरेशन सिंदूर समाप्त नहीं हुआ है" बीकानेर में गरजे केंद्रीय मंत्री राठौड़

Rajasthan News: उद्योग एवं वाणिज्य, युवा मामले एवं खेल विभाग के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौर आज बीकानेर के दौरे पर रहे. जहां भाजपा संभाग कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए मोदी सरकार के 11 साल की बड़ी उपलब्धियों को बताया.

Bikaner News: "अभी ऑपरेशन सिंदूर समाप्त नहीं हुआ है" बीकानेर में गरजे केंद्रीय मंत्री राठौड़

Bikaner News: उद्योग एवं वाणिज्य, युवा मामले एवं खेल विभाग के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौर आज बीकानेर के दौरे पर रहे. जहां भाजपा संभाग कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए मोदी सरकार के 11 साल की बड़ी उपलब्धियों को बताया. मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों को सम्मान मिला है, देश ने चंद्रयान जैसी ऐतिहासिक सफलताएँ हासिल की हैं, और चार लाख किलोमीटर से अधिक ग्रामीण सड़कों का निर्माण हुआ है.

बीडीए में किए जाएंगे बदलाव
बीकानेर के विकास के लिए बीडीए के माध्यम से बड़े बदलाव किए जाएंगे देश में शानदार एक्सप्रेसवे का निर्माण हो रहा है और वर्तमान में प्रतिदिन 34 किलोमीटर सड़कों का निर्माण हो रहा है. वहीं मोदी सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए 33% आरक्षण दिया है. राम मंदिर और काशी कॉरिडोर जैसे ऐतिहासिक कार्यों का जिक्र करते हुए राठौर ने कहा कि इन प्रोजेक्ट्स को देश ने अपनी आंखों से बनते हुए देखा है. करोड़ों श्रद्धालु कुंभ में जाते हैं और दुनिया देखती है कि भारत ऐसे आयोजन कैसे सफलतापूर्वक किया राष्ट्र की सुरक्षा पर कड़ा संदेश देते हुए उन्होंने कहा – “हम खेद प्रकट नहीं करेंगे, अगर हमला होगा तो जवाब मिलेगा. चाहे वो उरी हो, पुलवामा हो या पहलगाम – अब भारत का नेतृत्व ऐसा है कि पाकिस्तान को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी.”

भारतीय सेना का आधुनिकीकरण
भारतीय सेना के आधुनिकीकरण पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि बीते दस सालों में भारतीय सेना को आधुनिक बनाया गया है. पहले एक रक्षा डील के बाद दूसरी डील में घोटाले होते थे, लेकिन अब भारत आत्मनिर्भर बन रहा है और अपने हथियार भी निर्यात कर रहा है.. आज भारत की आवाज़ दुनिया सुनती है, भारत अब भारत के हित में फैसले लेता है. युद्ध शुरू करना आसान होता है, लेकिन युद्ध को नियंत्रित और समाप्त करना कठिन होता है. अगली बार जब युद्ध शुरू करना होगा, वह हम तय करेंगे. अंत में उन्होंने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी समाप्त नहीं हुआ है, यह मिशन आगे भी जारी रहेगा.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


रिपोर्टर - रोनक व्यास

ये भी पढ़ें-

Trending news