Bikaner: आधी रात शराब न मिलने पर युवक ने ठेका जलाया! CCTV में कैद हुई घटना

Rajasthan News: बीकानेर के नाल क्षेत्र में देर रात युवक ने तय समय बाद शराब न मिलने पर पेट्रोल छिड़ककर ठेके को आग लगा दी. पूरा सामान जलकर राख हुआ, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

Bikaner: आधी रात शराब न मिलने पर युवक ने ठेका जलाया! CCTV में कैद हुई घटना
Image Credit: Bikaner News

Rajasthan News: बीकानेर के नाल क्षेत्र में देर रात बड़ा बवाल मच गया. तय समय के बाद शराब न मिलने से गुस्साए एक युवक ने पूरे शराब ठेके को आग के हवाले कर दिया. आरोपी ने आधी रात को पेट्रोल छिड़ककर ठेके का शटर जला डाला. यह सनसनीखेज करतूत ठेके में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ कैद हो गई है.

जानकारी के अनुसार बुधवार रात ठेका संचालक ने नियमों के तहत समय पर ठेका बंद किया और घर लौट गया. कुछ देर बाद शराब की मांग लेकर पहुंचे आरोपी को मना किया गया, जिससे वह भड़क उठा. गुस्से से तिलमिलाए युवक ने देर रात वापस आकर पेट्रोल छिड़का और शटर में आग लगा दी. सुबह जब ठेकेदार सुमित निर्वाण मौके पर पहुँचे तो पूरा मंजर देखकर हैरान रह गए. आगजनी में शटर व अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया. इस घटना के बाद ठेकेदार की ओर से नाल थाने में मामला दर्ज कराया गया. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Add Zee News as a Preferred Source

गौरतलब है कि राजस्थान में रात 8 बजे के बाद शराब बिक्री पर सख्त पाबंदी है. बावजूद इसके शराब के नशे में मदहोश शराबी कई बार नियम तोड़ने पर आमादा रहते हैं. नाल में हुई इस आगजनी की घटना ने न सिर्फ शराब की अवैध बिक्री पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं.

पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर

Bikaner News: भर्ती रद्दीकरण पर बिश्नोई असंतोष
एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने के मामले में अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिवराज बिश्नोई ने कहा कि बिश्नोई संप्रदाय शांतिप्रिय, जीव रक्षक और पर्यावरण संरक्षक है. न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हुए उन्होंने आपत्ति जताई कि 202 पेज के फैसले में कई बार 'बिश्नोई गैंग' शब्द प्रयोग हुआ है, जिससे संप्रदाय की भावनाएं आहत हुई है. उन्होंने न्यायालय से इन शब्दों को हटाने की अपील की.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.