&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Bundi News : रक्षाबंधन आने के है, इस दौरान रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों की तादात भी बढ़ जाती है, लेकिन ऐसे में बूंदी में रोडवेज ड्राइवरों की हड़ताल परेशानी का सबब बन सकती है.
Bundi News : बूंदी रोडवेज के ठेके पर कार्यरत ड्राइवरो ने आज अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है. जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जबकि रोडवेज में रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर भी यात्री भार रहता है. ऐसे में अचानक ड्राइवर की हड़ताल पर जाने के कारण यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
जानकारी के अनुसार ठेका कर्मी ड्राइवर कुंज बिहारी ने बताया कि बूंदी डिपो से 35 ड्राइवर ठेके पर कार्यरत है. ड्राइवरों ने आरोप लगाया की पुरानी एजेंसी उनका वेतन नहीं दे रही है. सिक्योरिटी राशि भी जब्त कर ली गई. ड्राइवरों ने आरोप लगाया कि पूर्व की एजेंसी उनके पीएफ और राज्य बीमा राशि को भी डकार चुकी है.
ड्राइवरो का कहना है कि रोडवेज में जो नई एजेंसी ने काम संभाला है, वह ₹20000 एडवांस में जमा करवाने की मांग रही है जो नियम विरुद्ध है. ड्राइवरों का कहना है कि सिविल डिफेंस के कर्मचारियों को जिस तरह से रोडवेज में लगा रखा है. उस तर्ज हमें भी रोडवेज प्रशासन रखें.जिसमें हमारा हित सुरक्षित है. हड़ताल कर रहे ड्राइवरों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द उनकी मांगो पर सकारात्मक निर्णय नहीं किया गया तो वह कठोर कदम उठाएंगे.
आपको बता दें कि रक्षाबंधन पर राजस्थान में रोडवेज में निशुल्क यात्रा की सुविधा महिलाओं को दी जाती है. ऐसे में बूंदी में ठेका ड्राइवरों की हड़ताल से महिलाओं को परेशानी हो सकती है. वो भी तब जब त्योहारी सीज़न में यात्रीभार में जबरदस्त बढ़ोत्तरी होती है. अब देखने वाली बात ये होगी, कि रोडवेज प्रबंधन राखी से पहले इस समस्या का हल निकाल पाता है या नहीं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bundi News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!