जेल में भाई-बहन के रिश्ते की अनोखी मिसाल, भावुक हुए कैदी

Bundi News: बूंदी जिला कारागार में भी रक्षाबंधन के त्यौहार को मनाया गया. जेल में बंद अपराधियों को बहनों ने राखी बांधकर अपराध को तौबा करने का वचन लिया है.

जेल में भाई-बहन के रिश्ते की अनोखी मिसाल, भावुक हुए कैदी
Image Credit: Bundi News

Bundi News: देशभर में जहां रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. वहीं बूंदी जिला कारागार में भी रक्षाबंधन के त्यौहार को मनाया गया. जेल में बंद अपराधियों को बहनों ने राखी बांधकर अपराध को तौबा करने का वचन लिया है.

जेल में बंद कैदियों ने भी अपनी बहनों को वचन देकर अपराध छोड़ने के लिए वादा किया है. जिला कारागार पर सुबह 8 बजे से ही बहनों की भीड़ देखी गई. जेल में बंद अपराधी भाईयों को राखी बांधने के लिए बहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई.

Add Zee News as a Preferred Source

उधर जेल प्रशासन ने तैयारी को पहले ही अंतिम रूप दे दिया था. कड़ी सुरक्षा के बीच बहनों की भाईयों से मुलाकात कर राखी बंधवाई गई. रक्षाबंधन पर बूंदी जिला कारागृह में भी बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे.

मानसिंह बारेठ उपाधीक्षक ने बताया कि इस दौरान सुरक्षा जांच के पुख्ता इंतजाम किए गए. जेल में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के दौरान कुछ भावुक नजारे भी दिखाई दिए. जिला कारागार में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है.

जेल में बंद कैदियों को राखी बांधने के लिए बहने पहुंच रही हैं. उन्होंने बताया कि सुरक्षा की माकूल व्यवस्था की गई है. जेल पर पहुंच रही सभी बहनों को उनके भाईयों से मुलाकात कर राखी बंधवाई गई. इसके साथ कैदियों को अपराध छोड़ने की भी शपथ दिलाई गई.

बहनों ने जब भाईयों को राखी बांधी तो उपहार स्वरूप उनसे अपराध छोड़ने का भी वचन लिया. अपने भाई को राखी बांधने आई रेखा ने बताया कि उसने अपने भाई को राखी बांधी है. राखी बांधते समय कभी भी जेल में दोबारा नहीं आने का वचन लिया है. एक और बहन नंदी ने बताया उसने भी अपने भाई को राखी बांधकर अपराध नहीं करने का वचन लिया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंBundi Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Reporter- Asheesh Maheshwari

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.