Bundi Weather Update: नैनवा में बिगड़ा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश का दौर जारी

Bundi Weather Update: राजस्थान में बूंदी जिले के नैनवा कस्बे में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली. तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने लोगों को तो गर्मी से राहत दी, लेकिन दहेल वाल जी महाराज के मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं और दुकानदारों के लिए यह बारिश आफत बन गई.

Bundi Weather Update: नैनवा में बिगड़ा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश का दौर जारी
Image Credit: Bundi Weather Update

Bundi Weather Update: जिले के नैनवा कस्बे में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली. तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने लोगों को तो गर्मी से राहत दी, लेकिन दहेल वाल जी महाराज के मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं और दुकानदारों के लिए यह बारिश आफत बन गई.

जानकारी के अनुसार, मेले में इस बार बड़ी संख्या में बाहरी दुकानदार पहुंचे थे. कई व्यापारी यहां दूर-दराज के शहरों और कस्बों से अपना सामान लेकर आए थे. लेकिन अचानक हुई तेज हवाओं और बारिश ने उनके लगाए गए पंडालों और दुकानों को नुकसान पहुंचाया. कई दुकानों में रखा कपड़ा, खिलौने, मिठाइयां और सजावटी सामान पूरी तरह भीग गया.

Add Zee News as a Preferred Source

इधर-उधर भागते नजर आए लोग

मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. खुले मैदान में चल रहे आयोजन के दौरान बारिश के कारण लोग इधर-उधर भागते नजर आए. कुछ जगहों पर पानी भर जाने से दुकानदारों को अपना सामान समेटने में मशक्कत करनी पड़ी.

टेंट और शेड उड़ गए

दुकानदारों ने बताया कि तेज हवाओं से टेंट और शेड उड़ गए, जिसके कारण उनका सामान भीग गया और हजारों रुपये का नुकसान हो गया. खास तौर पर बाहर से आए व्यापारी सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. उनका कहना है कि वे साल भर इंतजार करके मेले में दुकान लगाने आते हैं, लेकिन इस बार मौसम की मार से उन्हें घाटा झेलना पड़ रहा है.

आस्था में कोई कमी नहीं आई

स्थानीय लोगों का कहना है कि मेले में बारिश से भले ही असुविधा हुई हो, लेकिन दहेल वाल जी महाराज की आस्था में कोई कमी नहीं आई. श्रद्धालु बारिश थमने के बाद फिर से मेले में लौट आए और धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया.

पढ़ें बूंदी की एक और खबर

Bundi: छात्रा को पकड़ आरोपी घसीटते हुए ले गया दुकान, फिर वहां...

Bundi News: राजस्थान के बूंदी जिले के रायथल थाना क्षेत्र के किशनपुरा गांव में 12वीं कक्षा की छात्रा से लंबे समय से छेड़छाड़ के मामले ने उग्र रूप ले लिया. गुरुवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय किशनपुरा के गेट पर ताला जड़ दिया और स्कूल के बाहर सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया.

प्रदर्शन में स्कूली छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए. ग्रामीणों ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की. सूचना पर रायथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को समझने का प्रयास किया.

पीड़िता निवासी किशनपुरा ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह किशनपुरा राजकीय स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है. स्कूल के पास ही एक किराना दुकान है. आरोपी पिछले दो साल से उसका पीछा कर रहा है और रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता है. छात्रा का आरोप है कि आरोपी लगातार उसे दोस्ती करने और मोबाइल पर बात करने के लिए दबाव बनाता रहा. छात्रा ने जब मना किया तो युवक ने उसे उठाकर ले जाने की धमकी दी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Bundi Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.