Bundi News: बूंदी के दिवंगत संत को कहा जाता है राजस्थान का दशरथ मांझी, जानें पूरी कहानी

Rajasthan News: राजस्थान के बूंदी जिले में गुरु पूर्णिमा के दिन लाल लंगोट वाले बाबा का लोगों ने याद किया. आपको बता दें कि बाबा के पहाड़ चीरकर मार्ग बनाने के लिए राजस्थान के दशरथ मांझी कहा जाता है.

Bundi News: बूंदी के दिवंगत संत को कहा जाता है राजस्थान का दशरथ मांझी, जानें पूरी कहानी
Image Credit: lal langot wale baba

Bundi News: बूंदी के दिवंगत संत बजरंगदास लाल लंगोट वाले बाबा का नाम साहस और सहानुभूति के प्रतीक के रूप में जाना जाता है. मांडपुर पहाड़ को चीरकर मार्ग का निर्माण करना, उनकी दृढ़ता और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. जब एक घुड़सवार की घोड़ी पहाड़ी से गिर गई, तब उनके मन में उस दर्दनाक दृश्य ने परिवर्तन की आवश्यकता को जन्म दिया. जिसके चलते राजस्थान के दशरथ मांझी कहे जाने वाले बाबा ने हैसियत और साधन से परे जाकर समाज के कल्याण के लिए एक मार्ग बनाने का संकल्प लिया.

ग्रामीणों के साथ मिलकर काम किया
बाबा ने अपने भक्तों को ग्रामीणों के साथ मिलकर काम करना शुरू किया, जिसके चलते पहाडी का सीना चीरने के लिए सामूहिक रुप से श्रमदान करने उमडने वाले क्षेत्र की महिला पुरुष भक्तो की दिनचर्या प्रमुख थी. घाटी में आग लगाना और चट्टानों को फोड़ना एक अद्वितीय प्रयास था. जब आग के गर्मी ने चट्टानों को कमजोर किया, तो रास्ता बनाने का काम शुरू हुआ. मंदिर में चढ़ावे का अंश भी इस कार्य में जोड़ दिया गया, जिससे अनेक लोग इस महाकाय परियोजना में जुट गए.

Add Zee News as a Preferred Source

20 सालों की मेहनत के बाद सपना हुआ साकार
लगभग 20 वर्षों की मेहनत के बाद, उनका सपना साकार हुआ। नया रास्ता बन जाने से न केवल भौगोलिक दूरी कम हुई, बल्कि यह समाज को एक नई राह देने में मददगार साबित हुआ. जिन चोपहिया और दोपहिया वाहनों को अब सुगमता से यात्रा करने का मौका मिला, वे दिवंगत महंत बजरंग दास लाल लंगोट वाले बाबा यानी राजस्थान के दशरथ मांझी की साहसिकता की कहानियों को याद करते हैं. उनकी प्रेरणादायक कहानी हमें सिखाती है कि कैसे एक संकल्प से समाज में बदलाव लाया जा सकता है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bundi News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आप को हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड !

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author