Chittorgarh Haunted Village: जमीन से निकल रही हड्डियां-कंकाल, खेतों में रहने को मजबूर हो गए 150 परिवार

Chittorgarh Haunted Village: राजस्थान के किले, महल, मंदिर हर चीज रहस्यों से भरी हुई है. इसी कड़ी में आता है चित्तौड़गढ़ का देवदा गांव.

Chittorgarh Haunted Village: जमीन से निकल रही हड्डियां-कंकाल, खेतों में रहने को मजबूर हो गए 150 परिवार

Chittorgarh Haunted Village: चित्तौड़गढ़ का देवदा गांव में जमीन से हड्डियां, कंकाल निकल रहे हैं. यहां रहने वाले 150 परिवार खेतों में टेंट लगाकर रहने को मजबूर है.

1-गांव पर बुरी शक्तियों का साया

देवदा गांव के बड़े बुजुर्गों का मानना है कि यहां पर कई सालों से बुरी शक्तियों का साया है. इसी कारण से गांव में कुछ भी शुभ नहीं हो रहा हैं. डर के पीछे गांव में बसे 150 परिवार खेतों में टेंट लगाकर रहने को मजबूर है.

2- जमीन से निकल रहे कंकाल

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

सरपंच राजकुमार के मुताबिक गांव 500 साल पुराना है. यह कोई अंधविश्वास वाली बात नहीं है, लेकिन यहां जब भी घर बनने के लिए जमीन की खुदाई की जाती है, तब-तब हड्डियां और कंकाल निकालते हैं. साथ ही कोयला भी निकलता है. गांव के युवाओं को किसी काम में सफलता नहीं मिल पा रही है.

3-कराया गया अनुष्ठान

गांव में 36 कौम रहती है. सभी मिलकर 15 लाख रुपए एकत्र किए और उन पैसों से हनुमान जी के मंदिर का निर्माण कराया है. हनुमान जी की प्रतिमा को स्थापित किया गया है. वहीं 3 दिन का अनुष्ठान हुआ. गांव के सभी लोग, बूढ़े, जवान, बच्चे, महिलाएं और पुरुष अपने घर छोड़कर 3 दिन के लिए से बाहर खेतों में टेंट में रहे, ताकि इन शक्तियों का प्रभाव खत्म किया जाए.

4-प्रसाशन को कराया गया अवगत

गांव वालों ने अनुष्ठान की सूचना प्रशासन को भी दे दी थी. आस्था के मामले के चलते प्रशासन भी सूझबूझ से काम ले रहा है. गांव में युवा टीम गश्त देंगी.

Trending news