Trending Photos

Rajasthan News: निम्बाहेड़ा में मीणा समाज सेवा समिति मेवाड़-मालवा की ने रविवार को श्री मिनेश की जयंती मनाने के लिए बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया था. मीणा समाज के इस कार्यक्रम में कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुए थे. इस दौरान कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक रामलाल मीणा ने संबोधन के दौरान कैबिनेट मंत्री खूब तारीफ की.
रामलाल मीणा ने कहा कि डॉ. किरोड़ीलाल मीणा कैबिनेट मंत्री पद के लायक नहीं हैं. उन्हें मुख्यमंत्री होना चाहिए. समाज के लोगों को संबोधित करते हुए रामलाल ने यह तक कह डाला कि मैं हमेशा आपके लिए उपस्थित हूं. वागड़-मेवाड़ के भीतर डॉक्टर साहब ने बड़ी क्रांति लाई है. आज पूरे क्षेत्र के भीतर मीणा समाज जागरूक है. मीणा समाज सिर्फ किरोड़ीलाल मीणा पर विश्वास करता है. वो आपको नेता नहीं भगवान मानते हैं.
रामलाल मीणा ने मंच पर बैठे वक्ता के बयान का हवाला देते हुए कहा कि अभी कहा गया था कि कैबिनेट मंत्री दूसरे भी बनाए जा सकते हैं. पर मैं तो कह रहा हूं कि डॉ. किरोड़ीलाल मीणा कैबिनेट मंत्री बनने के नहीं बल्कि मुख्यमंत्री बनने के लायक हैं. वो तो पर्ची आ गई, वरना लफड़ा था नहीं. आज भी मीणा समाज डॉक्टर साहब को मुख्यमंत्री मानता है.
आगे बोलते हुए कांग्रेस नेता बोले- समाज की जाजम पर समाज की बात ही कहूंगा, राजनीति की बात नहीं. चित्तौड़गढ़ और निंबाहेड़ा में समाज के छात्रावास वाली जमीन मामला उलझा पड़ा है. समाज को विश्वास है कि डॉक्टर साहब इस मामले को आसानी से सुलझा लेंगे.
बता दें कि श्री मिनेश जयंती पर शोभायात्रा निकली. शोभायात्रा में बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर समाज की महिलाएं सिर पर कलश लेकर चलती नजर आईं. लोक गीतों पर नृत्य करते हुए युवा भी शोभायात्रा में शामिल हुए.