चित्तौड़गढ़ किले पर बड़ा हादसा, कालिका मंदिर जा रहे दंपति को कार ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत

Chittorgarh News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया. जानकारी के अनुसार, शहर के कालिका माता मंदिर दर्शन को जा रहे दंपति के साथ यह हादसा हुआ. किले के विजय स्तंभ के पास उनकी बाइक को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पत्नी दीप्ति अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति कमल अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए.

चित्तौड़गढ़ किले पर बड़ा हादसा, कालिका मंदिर जा रहे दंपति को कार ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत
Image Credit: chittorgarh news

Chittorgarh News: जिले में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया. जानकारी के अनुसार, शहर के कालिका माता मंदिर दर्शन को जा रहे दंपति के साथ यह हादसा हुआ. किले के विजय स्तंभ के पास उनकी बाइक को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पत्नी दीप्ति अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति कमल अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए.

स्थानीय युवाओं ने दिखाई इंसानियत
हादसे के बाद वहां मौजूद स्थानीय युवाओं ने तुरंत सक्रियता दिखाई. उन्होंने घायल कमल अग्रवाल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई.

Add Zee News as a Preferred Source

शराब के नशे में था कार चालक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था और शराब के नशे में धुत पाया गया. हादसे के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को डिटेन कर लिया. साथ ही कार को भी जब्त कर लिया गया. पुलिस का कहना है कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और चालक के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज होगा.

इलाके में शोक की लहर
इस दर्दनाक हादसे की खबर फैलते ही व्यापारिक समुदाय और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई. मृतका दीप्ति अग्रवाल और घायल कमल अग्रवाल दोनों ही शहर में सामाजिक और व्यावसायिक रूप से जुड़े हुए थे. उनके जानने वालों में गहरा दुख और आक्रोश है.

जनप्रतिनिधियों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या समेत कई जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने प्रशासन और पुलिस से मांग की कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालक पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

चित्तौड़गढ़ किले जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल पर हुआ यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और नशे में ड्राइविंग की खतरनाक हकीकत को सामने लाता है. जहां एक परिवार मंदिर दर्शन को जा रहा था, वहीं एक लापरवाह चालक की वजह से उनकी जिंदगी पल भर में तबाह हो गई.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Chittorgarh Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

संबंधित खबरें

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More