कपासन में सूरज माली हमले को लेकर 13 दिन का आंदोलन समाप्त, मांगों पर बनी सहमति

Suraj Mali Case: कपासन में तालाब भरने की मांग उठाने वाले युवक सूरज माली पर 15 सितंबर को हुए जानलेवा हमले के बाद शुरू हुआ 13 दिन का धरना रविवार रात समाप्त हो गया.
 

कपासन में सूरज माली हमले को लेकर 13 दिन का आंदोलन समाप्त, मांगों पर बनी सहमति
Image Credit: Chittorgarh News

Chittorgarh News : चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन में सूरज माली पर हुए जानलेवा हमले के खिलाफ पिछले 13 दिनों से चल रहा आंदोलन आखिरकार समाप्त हो गया. रविवार शाम प्रशासन और सर्व समाज संघर्ष समिति के बीच हुई देर रात तक चली वार्ता के बाद सहमति बनी, जिसकी घोषणा एडीएम प्रभा गौतम और एएसपी सरिता सिंह ने की. इस दौरान राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल भी मौजूद रहे. आंदोलन खत्म होने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है.

मानी गईं परिवार की प्रमुख मांगें
प्रशासन ने सूरज माली के परिवार की कई मांगें स्वीकार की हैं, जिनमें 25 लाख रुपये का मुआवजा, परिवार के एक सदस्य के लिए संविदा नौकरी, सब्जी मंडी में दुकान आवंटन, सूरज के इलाज का पूरा खर्च और मामले की एसओजी (विशेष संचालन समूह) जांच शामिल है. ये निर्णय वार्ता के बाद लिए गए, जो पीड़ित परिवार और समाज के लिए बड़ी राहत लेकर आए हैं. हनुमान बेनीवाल ने संघर्ष समिति और सर्व समाज के सहयोग की सराहना करते हुए आंदोलन को सफल बताया.

Add Zee News as a Preferred Source

हमले की पृष्ठभूमि और आंदोलन
घटना की शुरुआत 15 सितंबर को हुई, जब भूपालखेड़ा निवासी सूरज माली पर नकाबपोश हमलावरों ने हमला किया था. इस घटना के बाद सूरज के परिजन और स्थानीय समाजजन पिछले 13 दिनों से धरने पर बैठे थे, जिससे क्षेत्र में तनाव बना हुआ था. आंदोलन के दौरान प्रशासन पर दबाव बढ़ता गया और अंततः वार्ता से समाधान निकला. अब पुलिस मामले की एसओजी जांच शुरू करेगी, जिससे दोषियों पर कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Ajmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More