Chittorgarh News: निंबाहेड़ा में तीसरे डिवीजन की अफीम उपज की तुलाई शुरू, 6930 किसानों की उपज का होगा लाभ

चित्तौड़गढ़ जिले के नारकोटिक्स विभाग ने तीसरे डिवीजन के अफीम काश्तकारों की उपज की खरीद प्रक्रिया 1 अप्रैल से निंबाहेड़ा में शुरू कर दी है.

Chittorgarh News: निंबाहेड़ा में तीसरे डिवीजन की अफीम उपज की तुलाई शुरू, 6930 किसानों की उपज का होगा लाभ

Chittorgarh News: चित्तौड़गढ़ जिले के नारकोटिक्स विभाग ने तीसरे डिवीजन के अफीम काश्तकारों की उपज की खरीद प्रक्रिया 1 अप्रैल से निंबाहेड़ा में शुरू कर दी है. इस डिवीजन में निंबाहेड़ा और बड़ीसादड़ी तहसील के किसान शामिल हैं.

जिला अफीम अधिकारी खंड तृतीय आर.के. मीणा ने बताया कि तुलाई की प्रक्रिया निंबाहेड़ा के एक रिसॉर्ट में आयोजित की जा रही है. 1 अप्रैल से 12 अप्रैल तक 4687 किसानों की अफीम गम की तुलाई की जाएगी, जबकि 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक CPS पद्धति से जुड़े 2243 किसानों की उपज का तोल होगा. पहले दिन 6 गांवों से 165 किसान अपनी उपज लेकर तौल केंद्र पहुंचे.

किसानों की सुविधा के लिए केंद्र पर छाया, पानी और बैठने की उचित व्यवस्था की गई है. सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे और डीएनसी गार्ड्स की तैनाती भी की गई है. आर.के. मीणा ने बताया कि इस वर्ष मौसम अनुकूल रहने से अफीम की पैदावार बेहतर हुई है, जिससे किसानों को उचित मूल्य मिलने की संभावना है.

ये भी पढ़ें-

Trending news