&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sanwaliya Seth : सांवलिया सेठ के मासिक दानपात्र को 22 अगस्त को खोला गया था, और चढ़ावे की रकम की गिनती अभी भी जारी है. जो 22 करोड़ 80 लाख 50 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है. हर महीने सांवलिया सेठ के दानपात्र में करोड़ों का चढ़ावा आता है. गिनती के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के मौजूदगी रहती है.
सांवलिया सेठ के चढ़ावे को गिनने के लिए 180 से ज्यादा कर्मचारियों को लगाया जाका है. जो हर शिफ्ट में काम करते हैं. नोटों की गिनती हाथों से यानि की पूरे मैन्युअल तरीके से होती है. हर गिनती करने वाला सीसीटीवी की नजर में रहता है. हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को भंडार को खोला जाता है. और गिनती शुरू होती है.
आपको बता दें कि सांवलिया सेठ मंदिर में लाखों की तादात में भक्त आते हैं, ये भक्त अगर बिजनेस करते हैं तो भगवान को अपना बिजनेस पार्टनर भी मानते हैं. ऐसे में बिजनेस में होने वाले मुनाफे का एक बड़ा हिस्सा दानपात्र में आता है. सांवलिया सेठ के भंडार में कैश के साथ ही सोने-चांदी के जेवरात और सोने के बिस्कुट भी भरे मिलते हैं,
अभी तक हुई गिनती में पहले दिन यानि की 22 अगस्त को 8 करोड़ से ज्यादा, दूसरे चरण में 4 करोड़ से ज्यादा, तीसरे चरण में 3 करोड़ से ज्यादा, चौथे चरण में 2 करोड़, 5वें चरण में 2 करोड़ और 6वें चरण में 84 लाख से ज्यादा की रकम यानि की कुल मिलाकर अबतक 22 करोड़ से ज्यादा की राशि गिनी जा चुकी है. चढ़ावे की इस रकम का इस्तेमाल आस पास के गांव के विकास कार्यों में लगाया जाता है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Chittorgarh News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!