Churu News: फतेहपुर से कार में सवार होकर मांगलिक कार्य में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के पांच लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Churu News: फतेहपुर से कार में सवार होकर मांगलिक कार्य में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के पांच लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए. रतनगढ़ में नेशनल हाइवे 11 पर दो कारों की हुई आमने-सामने की भिड़ंत में चार महिलाओं सहित 9 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें टोल एम्बुलेंस एवं कांग्रेस नेता रामवीरसिंह राईका जिला अस्पताल लेकर आए.
एक के गंभीर चोट आने पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया. सूचना पर रतनगढ़ पुलिस जिला अस्पताल पहुंची तथा घटना की जानकारी ली. मामले के अनुसार फतेहपुर निवासी एक ही परिवार की दो महिलाओं सहित पांच सदस्य बीकानेर में छुछक कार्यक्रम लेकर जा रहे थे.
वहीं श्रीगंगानगर निवासी कार सवार लोग एडमिशन कार्य के लिए सीकर जा रहे थे कि रतनगढ़ में नेशनल हाइवे 11 पर गांव टीडियासर के पास दोनों कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. हादसे में दोनों कारों में सवार एक युवती व तीन महिलाओं सहित 9 लोग घायल हो गए. घायलों को रतनगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर एक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर किया है. घटना के बाद जिला अस्पताल एवं मौके पर लोगों की भीड़ लग गई.
वहीं दूसरे मामले में सादुलपुर भुजिया की पैकेट में मोबाइल छुपा कर जेल में मंगवाने के एक मामले में पुलिस ने एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है. थाना अधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया कि पशु चोरी के मामले जेल में बंद आरोपी अजय उर्फ राहुल पुत्र कृष्ण कुमार वाल्मीकि निवासी बुढ़ाना जिला झुंझुनू को गिरफ्तार किया है.
उन्होंने बताया कि आठ अप्रैल 2025 को आरोपी अजय उर्फ राहुल से उसका भाई कुल कुलदीप मुलाकात के लिये आया था, तब आरोपी अजय उर्फ राहुल ने अपने भाई कुलदीप को मुलाकात पर सामान में छुपाकर मोबाईल फोन जेल के अन्दर भेजने का कहा था. जिस पर आरोपी ने 19.अप्रैल.2025 को एक भुजिया के पैकेटे में छोटा कचोडा कम्पनी का किपैड मोबाईल फोन छुपा कर जेल के अन्दर भेजने के लिये लेकर राजगढ आया.
लेकिन उसकी हिम्मत नहीं हुई तथा उसकी एक चाय की थडी पर आरोपी विरेन्द्र से मुलाकात हुई थी, तथा कुलदीप ने विरेन्द्र को एक हजार रुपए का प्रलोभन देकर सामान में मोबाईल फोन छुपा कर जेल के अन्दर भेजने के लिये कहा जिस पर आरोपी विरेन्द्र भुजिया के पैकेटे में मोबाईल फोन छुपा कर उप कारागृह में बन्द आरोपी अजय उर्फ राहुल से मुलाकात के लिये गया था.
बाहर तलाशी में तैनात जवान दलीप कुमार, विनोद कुमार ने तलाशी के दौरान आरोपी विरेन्द्र के कब्जे से फोन जप्त किया था. पुलिस ने आरोपी अजय उर्फ राहुल कुलदीप और वीरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर मामले में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.
गिरफ्तार आरोपी वर्तमान में सिधमुख थाना अंतर्गत बकरी चोरी के मामले में जेल में बंद है. गौरतलब है कि किशन लाल जाति जाट उम्र 38 साल निवासी भालेरी हाल मुख्य प्रहरी उपकार गृह ने मामला दर्ज करवाकर बताया कि दिनांक 19.अप्रैल.2025 को उपकार गृह में बंद विचार दिन बंदी अजय उर्फ राहुल पुत्र कृष्ण कुमार जाति वाल्मीकि निवासी बुढाना जिला झुंझुनू के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था.