Churu Accident News: राजस्तान में चूरू जिले के रतनगढ़ में नेशनल हाइवे 11 पर सालासर फांटा के पास बाइक स्लिप होने से बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए. ये तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर सालासर फांटा से रतनगढ़ की तरफ आ रहे थे कि बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे बाइक पर सवार तीनों ही युवक घायल हो गए. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Churu News: रतनगढ़ में नेशनल हाइवे 11 पर सालासर फांटा के पास बाइक स्लिप होने से बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए. घायलों को कांग्रेस नेता रामवीरसिंह राईका रतनगढ़ जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को हायर सेंटर रैफर कर दिया. घटना को लेकर पुलिस में किसी भी प्रकार का मामला दर्ज नहीं हुआ है.
मिली जानकारी के अनुसार, रतनगढ़ तहसील के गांव देराजसर निवासी 25 वर्षीय बीरबल मेघवाल, बंडवा निवासी 18 वर्षीय सुरेन्द्रसिंह एवं 19 वर्षीय दिलीपसिंह एक ही बाइक पर सवार होकर सालासर फांटा से रतनगढ़ की तरफ आ रहे थे कि बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे बाइक पर सवार तीनों ही युवक घायल हो गए. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर तीनों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने हायर सेंटर रैफर कर दिया. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई.
पढ़ें चूरू की एक और खबर
रीको इंडस्ट्रियल एरिया में फर्नीचर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर राख
Churu News: सरदारशहर के रीको इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार देर रात्रि को करीब 11 बजे एक फर्नीचर फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई. फैक्ट्री में रखे केमिकल ने आग को पकड़ लिया और उसकी वजह से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया.
आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी फैक्ट्री मालिक गोगराज जांगिड़ को दी और स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना अग्निशमन केंद्र और पुलिस थाने में दी. आसपास के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने दो दमकलों की सहायता से करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
जानकारी के अनुसार रीको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गोगराज जांगिड़ कि इस फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में फर्नीचर बनाने का कार्य होता है, प्रथम दृश्य शॉर्ट सर्किट होने की वजह से यह आग लग गई और फैक्ट्री में रखें केमिकल के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते फैक्ट्री में रखे फर्नीचर, लकड़ी और केमिकल जलने लगे. हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में राहत की बात यह रही की कोई भी जनहानि नहीं हुई.
इस घटना में फैक्ट्री में रखा करोड़ों रुपये का माल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक से फैक्ट्री में आग की लपटें दिखने लगी, इसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर मौजूद हो गए और आग बुझाने में सहयोग किया लेकिन फैक्ट्री में केमिकल रखा होने के कारण आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि आग पर काबू पाया जाना मुश्किल था. दमकल कर्मियों ने भी करीब 4 घंटे तक कोशिश की तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका. वहीं, अब प्रशासन मौके पर पहुंचकर आगजनी में हुए नुकसान का जायजा लेगा.