&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Churu Rain: राजस्थान के चूरू जिले में सरदारशहर के व्यस्ततम लेडिज मार्केट में बरसात के दौरान दुकानों के ऊपर लगा पुरानी हवेली का छज्जा गिरने से मार्केट में अफरातफरी मच गई. पुरानी जर्जर हवेली का छज्जा गिरने के कारण उसके नीचे दबने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए.
घायलों को तुरंत राजकीय उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उदासर बिदावतान निवासी 60 वर्षीय निरानाराम पूनिया को मृत घोषित कर दिया. वह अन्य का उपचार कर उन्हें बीकानेर रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार सरदारशहर में अच्छी बरसात हुई है.
बरसात के दौरान लेडिज मार्केट में पुरानी जर्जर हवेली का छज्जा गिरने से लेडिज मार्केट में अफरा-तफरी मच गई. बरसात के दौरान छज्जा गिरने से लोगों को नीचे दबे लोगों को निकालने में काफी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.
तुरंत लोगों ने घायलों को निजी वाहन के सहयोग से राजकीय उपजिला अस्पताल पहुंचाया. वहीं बाजार में पानी का भराव होने के कारण कुछ घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया. घायलों का उपचार कर बीकानेर रेफर कर दिया गया.
सूचना पर मौके पर नगर परिषद सभापति राजकरण चौधरी, तहसीलदार रतनलाल मीणा, थाना अधिकारी मदनलाल बिश्नोई सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना कर लेडिज मार्केट के रास्ते को बंद करवाया.
वहीं एक मृतक के शव को राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. शहर में बरसात के दौरान पुरानी जर्जर हवेली के कारण लोग दहशत में भी नजर आ रहे हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!