चूरू में मानसून से पूर्व बड़े नालों की सफाई ओर खुदाई कार्य हुआ शुरू

Churu News: सादुलपुर शहर में मानसून से पहले नगर पालिका प्रशासन की ओर से बन्द बड़े नालों की पानी निकासी व्यवस्था के लिए सफाई अभियान तो शुरू कर दिया.

चूरू में मानसून से पूर्व बड़े नालों की सफाई ओर खुदाई कार्य हुआ शुरू
Image Credit: Churu News

Churu News: सादुलपुर शहर में मानसून से पहले नगर पालिका प्रशासन की ओर से बन्द बड़े नालों की पानी निकासी व्यवस्था के लिए सफाई अभियान तो शुरू कर दिया. लेकिन नालों पर अतिक्रमण भी एक चुनौती का कार्य बन गया है. ऐसी स्थिति में नालों की सफाई होगी या नहीं यह भी एक चिंतनीय विषय बन गया है.

हालांकि नगर पालिका प्रशासन ने अंबेडकर सर्किल पर पानी निकासी के लिए बने नालों से अतिक्रमण को हटाकर नाले की सफाई और नालों को खोलने की कार्रवाई की है. नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी राकेश अरोड़ा ने बताया कि दस वर्षों से नाले बंद होने के कारण सड़क किनारे होटल संचालकों ने नाले पर ही अतिक्रमण कर लिया था.

Add Zee News as a Preferred Source

अतिक्रमण को हटाकर पंप हाउस तक बने नाले को खोलने की कार्रवाई जारी है. इसी प्रकार महाराणा प्रताप चौक से पानी निकासी के लिए बने अंडरग्राउंड नाले की भी सफाई जोरो पर है. सफाई कार्मिक गर्मी में नालों में उतरकर नाले की सफाई में जुटे हैं. ताकि बारिश के दिनों में महाराणा प्रताप चौक पर भरने वाले पानी की सुचारू निकासी हो सके.

इसके अलावा शहर में रात्रि कालीन सफाई अभियान जारी है तथा वार्डों में भी पानी निकासी के लिए नाले नालियों की सफाई कार्य शुरू कर दिया गया है. अधिशाषी अधिकारी राकेश अरोड़ा ने बताया कि नगर पालिका की ओर से विशेष टीमों का गठन कर नालों की सफाई के लिए मशीनें और सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं.

प्राथमिकता के आधार पर जल भराव होने वाले क्षेत्रों में नालों की सफाई मानसून से पहले कर ली जाएगी तथा पानी निकासी के लिए शहर के मुख्य बाजार और कई आवासीय क्षेत्रों में नालों पर हुए अतिक्रमण को भी हटाकर उचित कार्रवाई करेंगे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author