सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर नाबालिग को बुलाया मिलने, गाड़ी में बैठते ही...

Churu Crime News: राजस्थान के चूरू जिले में एक 6 वर्षीय नाबालिग ने नामजद युवक पर इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती कर अपहरण करने और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है. साथ ही नाबालिग ने धमकाने का भी बात कही.

सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर नाबालिग को बुलाया मिलने, गाड़ी में बैठते ही...

Rajasthan News: राजस्थान के चूरू शहर में 16 वर्षीय नाबालिक बालिका का अपहरण कर अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है. परिजनों के साथ थाने पहुंची पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाने में नोहर निवासी युवक सहित दो जनों के खिलाफ बीएनएस की संगीन धाराओं में पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

महिला थाना अधिकारी कमला ने बताया कि 16 वर्षीय नाबालिक बालिका के परिजनों ने दर्ज मुक़दमे में बताया कि 26 अप्रैल को दोपहर में उनकी नाबालिग बेटी घर से बाहर गयी थी. काफी समय तक वापस घर नहीं लौटने पर उसे आसपास पड़ोस में तलाशा, लेकिन वह नहीं मिली. रात को डेढ़ बजे घर के बाहर एक गाड़ी आकर रुकी, जिसमे नोहर निवासी सोहिल था. घर आकर पीड़िता ने आपबीती बताई.

पीड़िता ने कहा कि उसकी नोहर निवासी सोहेल से इंस्टाग्राम पर जान -पहचान हुई थी. उसके बाद इंस्टाग्राम कॉल कर उसने घर के बाहर मिलने के लिए बुलाया और जबरन उसे डरा-धमकाकर गाड़ी में अपने साथ ले गया और जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी सोहेल गाड़ी में उसके साथ अश्लील हरकते करने लगा. उसके विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता ने बताया कि सोहेल और गाड़ी के ड्राइवर ने उसे घंटो गाड़ी में इधर, उधर घुमाया और फिर सोहेल की बहन के घर पिथिसर गांव ले गए और वहां पीड़िता ज़ब रोने लगी तो आरोपी उसे देर रात उसके गांव घर के बाहर छोड़ फरार हो गया. पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाना पुलिस ने बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धाराओ में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

पढ़ें चूरू की एक और अहम खबर

Churu News: मां और बेटा चढ़े पेयजल टंकी पर
चूरू जिले के सादुलपुर क्षेत्र में खेत में खेजड़ी के पेड़ काटने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला और उसका बेटा विरोध स्वरूप पेयजल टंकी पर चढ़ गए. उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार पुलिस और प्रशासन को शिकायत दी, लेकिन पेड़ काटकर लकड़ी बेचने वाले आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. विरोध जताते हुए दोनों ने टंकी पर चढ़कर विधायक से मिलने की मांग की. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लगभग एक घंटे की समझाइश और प्रयास के बाद मां-बेटे को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया. घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

रिपोर्टर- नवरतन प्रजापत

Trending news