Churu News: 'हिजाब' हटाओ तभी इलाज करूंगा, बुर्का पहनकर आई महिला को डॉक्टर ने ट्रीटमेंट देने से किया इंकार! सोहल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Churu News: हिजाब में आई महिला मरीज का इलाज न करने का मामला! पीड़िता ने SDM को सौंपा ज्ञापन, डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की. कल से अस्पताल का वीडियो हो रहा वायरल. न्याय की मांग को लेकर पीड़िता की ने लगाई गुहार…

Churu News: 'हिजाब' हटाओ तभी इलाज करूंगा, बुर्का पहनकर आई महिला को डॉक्टर ने ट्रीटमेंट देने से किया इंकार! सोहल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Churu News: राजस्थान सरकार आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए कई प्रयास कर रही है, लेकिन चूरू जिले के बीदासर उपखंड क्षेत्र के सांडवा राजकीय अस्पताल में एक डॉक्टर द्वारा महिला मरीज के साथ अमर्यादित व्यवहार करने और इलाज से मना करने का मामला सामने आया है. इस घटना ने सरकार की मंशा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. महिला मरीज ने डॉक्टर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने हिजाब पहनने के कारण उसका इलाज करने से इनकार कर दिया. यह घटना न केवल चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता पर प्रश्नचिन्ह लगाती है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं में संवेदनशीलता और समानता की आवश्यकता को भी रेखांकित करती है. पीड़िता ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है.


वायरल वीडियो ने इस मामले को और अधिक सुर्खियों में ला दिया है, जिसे जी राजस्थान ने प्रमुखता से दिखाया और उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया. पीड़ित महिला और ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के नाम एसडीएम अमीलाल यादव को ज्ञापन सौंपकर डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की है.

ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने दोषी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए उचित कदम उठाने का अनुरोध किया है. इस मामले में प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now


ज्ञापन में पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि वह अपनी उँगली में चोट लगने के कारण सांडवा के राजकीय अस्पताल गई थी. वहां डॉक्टर महेंद्र कुमार ने उससे बुर्का (हिजाब) हटाने को कहा और कहा कि तभी वह उसका इलाज करेंगे. जब महिला ने बुर्का हटाने से इनकार किया, तो डॉक्टर ने उसका इलाज करने से साफ मना कर दिया. डॉक्टर ने दो टूक कहा कि बुर्का हटाएगी तभी इलाज होगा.

इस घटना से महिला और उसके परिवार को न केवल मानसिक परेशानी हुई, बल्कि उचित इलाज न मिलने से उनकी तकलीफें और बढ़ गईं. पीड़िता ने ज्ञापन के माध्यम से डॉक्टर की इस लापरवाही और असंवेदनशीलता पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. यह घटना स्वास्थ्य सेवाओं में संवेदनशीलता और मरीजों के अधिकारों की अनदेखी का गंभीर मुद्दा उठाती है.

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि जब पीड़ित महिला ने हिजाब नहीं हटाया, तो डॉक्टर महेंद्र कुमार आग बबूला हो गए और उनके साथ गाली-गलौच और अभद्र व्यवहार करने लगे. डॉक्टर ने न केवल महिला के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया, बल्कि एक नर्सिंग कर्मी को भी महिला की अंगूठी पर पट्टी करने से मना कर दिया. इतना ही नहीं, डॉक्टर ने महिला को अस्पताल से बाहर निकाल दिया.

इस पूरी घटना से पीड़ित महिला और उनके परिवार को मानसिक और शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ा. ज्ञापन के माध्यम से पीड़ित महिला और ग्रामीणों ने डॉक्टर महेंद्र कुमार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है और दोषी पाए जाने पर सख्त सजा देने का अनुरोध किया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ये भी पढ़ें-

Trending news