Churu News: चूरू जिले के सादुलपुर शहर में महापुरुषों के नाम पर बने पार्कों के विकास पर एक और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है. वित्तीय वर्ष 2023-24 में सौंदर्यकरण और लाइट लगाने आदि के नाम पर लगभग 24 लाख रुपये का गबन किया गया है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Churu News: राजस्थान में चूरू जिले के सादुलपुर शहर में महापुरुषों के नाम पर बने पार्कों के विकास पर एक और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है. भ्रष्टाचार की आड़ में महापुरुष शहीद भगत सिंह, सुभाष, इंदिरा गांधी एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप, पटेल जैसे महापुरुषों को भी नहीं बक्शा गया है.
वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल पांच पार्कों और एक सर्किल के सौंदर्यकरण और लाइट लगाने आदि के नाम पर लगभग 24 लाख रुपये का गबन किया गया है. इस संबंध में नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी राकेश अरोड़ा ने बताया कि मामले में पूर्व पार्षद प्रमोद कुमार पूनिया की शिकायत पर जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार तथा उपखंड अधिकारी के आदेश की पालना में गठित जांच कमेटी ने मामले की जांच की.
उन्होंने बताया कि शहर के पार्कों में लाइट फिक्सिंग व सप्लाई का प्रत्येक कार्य का 4.80 लाख रुपये कुल छह कार्यों को 24 लाख का भुगतान फर्म एमपी इंटरप्राइजेज को बिना काम किए ही कर दिया गया तथा नगर पालिका द्वारा पांच कार्यों की पत्रावलियों माप पुस्तिका नगर पालिका कार्य में उपलब्ध नहीं होना बताया गया.
निविदा का पोर्टल पर प्रथम प्रकाशन व निब नंबर दर्ज नहीं होना पाया गया है. उन्होंने बताया कि भगत सिंह सर्किल पार्क में लाइट फिक्सिंग और सप्लाई कार्य के भुगतान वाउचर बिल में दर्ज आइटम लागत राशि 4 लाख 80 हजार रुपये के कार्य का मौके पर नहीं होना पाया गया. लाइट फिक्सिंग व सप्लाई का कार्य करवाए बिना फर्म एमपी इंटरप्राइजेज को भुगतान करना पाया गया है.
महाराणा प्रताप सर्किल में लाइट फिक्सिंग में सप्लाई कार्य का काम नहीं होना पाया गया. अरोड़ा ने बताया कि महाराणा प्रताप सर्किल पर शिलापट लगा हुआ है, जिस पर अंकन किया गया है. 1985 में निर्मित इस स्मारक का नवीनीकरण पूनम चंद जीवनी देवी कोचर की स्मृति में उनके पुत्रों द्वारा कराया गया है. प्रेरक अखाड़ा परिषद सादुलपुर लिखा हुआ है. फिर भी चार लाख 80 हजार का भुगतान कर दिया गया.
इसके अलावा स्टेशन रोड पर स्थित सुभाष पार्क तथा भगवानी देवी अस्पातल के पास इंदिरा गांधी पार्क में लाइट फिक्सिंग और सप्लाई करके भुगतान वाउचर बिल में दर्ज आइटम लागत राशि 4 लाख 80 हजार रुपये के कार्य का मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन करने पर जांच कमेटी द्वारा मौके पर कार्य नहीं होना पाया गया तथा वायरिंग भी नहीं होनी पाई गई और भुगतान कर दिया गया.
शहर के शीतला बाजार में स्थित पेटल पार्क में लाइट फिक्सिंग और सप्लाई कार्य का भुगतान वाउचर बिल में दर्ज आइटम लागत राशि 4 लाख 80 हजार रुपये के कार्य का मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन करने पर जांच कमेटी द्वारा पाया गया कि पटेल पार्क में फर्म एमपी पेपर इंटरप्राइजेज द्वारा मात्र आठ नग लाइट फिक्सिंग और सप्लाई का कार्य किया गया है.
अन्य 12 लाइट फिक्सिंग व सप्लाई का कार्य करने के लिए पटेल पार्क में मौके पर कोई स्पेस प्लेटफार्म नहीं बनाया गया. इस प्रकार नगर पालिका द्वारा कुल 2 लाख 88 हजार का मौके पर कार्य करवाए बिना ही फर्म इंटरप्राइजेज को भुगतान कर दिया गया. अरोड़ा ने बताया कि जांच कर जांच रिपोर्ट जिला कलेक्टर को प्रेषित कर दी गई है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंLatest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!