Churu News: पुलिस ने साइबर फ्रॉड के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच में पता चला कि ये आरोपी मास्टरमाइंड नहीं थे, बल्कि खाताधारक थे जिन्होंने अपने बैंक खातों को साइबर अपराधियों को किराए पर दिया था. पुलिस ने इन आरोपियों को दबोचकर साइबर फ्रॉड के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Churu News: अगर आपका बैंक खाता कोई अन्य व्यक्ति उपयोग में ले रहा है तो अब सावधान हो जाइए, क्योंकि आपका बैंक खाता साइबर अपराधों में शामिल हो सकता है और आपको जेल की हवा खानी पड़ सकती है. ऐसा ही एक मामला सरदारशहर पुलिस थाने में सामने आया है जहां पर पुलिस ने साइबर अपराधों में शामिल बैंक खातों के तीन खाता धारकों को गिरफ्तार किया है.
थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने बताया कि सरदारशहर पुलिस थाने के साइबर डेस्क प्रभारी कांस्टेबल रामचंद्र सिहाग द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं और साइबर ठगी के शिकार हो चुके पीड़ित व्यक्तियों को उनकी राशि वापस रिफंड करवाने की कारवाइयां लगातार की जा रही है.
इसी कड़ी में कांस्टेबल रामचंद्र सिहाग ने कार्रवाई करते हुए रेगर बस्ती वार्ड 48 निवासी 20 वर्षीय आदित्य पुत्र मुन्नालाल मेघवाल, 21 वर्षीय पंकज कुमार पुत्र नाथूराम मेघवाल और वार्ड 38 निवासी 18 वर्षीय भैरवराम पुत्र शीशपाल मेघवाल को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया है. थाना अधिकारी ने बताया कि उक्त तीनों के बैंक खातों की गहनता से जांच की ओर तीनों से पूछताछ की गई जिस पर पता चला कि तीनों व्यक्तियों का बैंक खाता साइबर अपराधों में शामिल है, जिस पर तीनों को गिरफ्तार किया गया है.
थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई और साइबर डेस्क प्रभारी रामचंद्र सिहाग ने आमजन अपील करते हुए कहा कि किसी भी लालच और बहकावे में आकर अपना बैंक खाता, एटीएम, चेक बुक, सिम कार्ड किसी अन्य व्यक्ति को नहीं दे. खाता किसी अन्य व्यक्ति को देने पर आपका खाता साइबर अपराध में काम में लिया जा सकता है. उन्होंने बताया कि आपके खाते की जिम्मेवारी आपकी होगी. अगर आपका खाता साइबर अपराध में शामिल होना पाया जाता है तो निश्चित तौर पर आप पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
थानाधिकारी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि सरदारशहर थाना क्षेत्र के करीब 100 से ज्यादा ऐसे बैंक खाते हैं जो साइबर अपराधों में शामिल है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग बहकावे में आकर अपना नया बैंक खाता खुलवाकर किराए पर दे देते हैं. खाता धारकों को बैंक खाते में आने वाली साइबर अपराधों की राशि का 10 या 15% राशि दी जाती है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!