Churu News: राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर में कच्चे जोहड़ में गंदगी के आलम के कारण आस पास आबाद बस्ती के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों ने बताया कि मानसून आने को है बारिश का दौर शुरू है लेकिन तीन सालों से क्षतिग्रस्त दीवार का नव निर्माण नहीं हो रहा है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Churu News: शहर के मध्य स्थित कच्चे जोहड़ में गंदगी के आलम के कारण आस पास आबाद बस्ती के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दूसरी तरफ गंदे पानी की निकासी के लिए बना पंप हाउस भी जर्जर हालत में अपनी दयनीय हालात पर आंसू बहा रहा है.
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मानसून आने को है बारिश का दौर शुरू है लेकिन तीन सालों से क्षतिग्रस्त दीवार का नव निर्माण नहीं हो रहा है हाल यह है कि जोहड़ में पानी कम और गंदगी का आलम बना हुआ है. शहर के मध्य वार्ड 9 में स्थित सैकड़ों वर्ष पुराना कच्चे जोहड़े देखभाल के अभाव में बदहाल स्थित में है. पंप हाउस क्षतिग्रस्त है ड्यूटी करने वाले कार्मिक के साथ कभी भी अनहोनी घटना घटित हो सकती है.
जोहड़े की दीवार पिछले तीन साल से जीर्ण शीर्ण पड़ी है और अब बिल्कुल टूट चुकी है. शिकायतों के बावजूद प्रशासन और नगरपालिका की ओर से जनहित में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. गंदगी का आलम और दूषित वातावरण से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है. मोहल्ले के अनेक प्रमुख लोगों ने बताया कि तीन साल पहले तत्कालीन नगर पालिका मंडल ने इसकी दीवार बनाने के नाम पर 24 लाख रुपए से ज्यादा का बजट खर्च किया था. लेकिन वह बजट कहां गया इसका जवाब किसी के पास नहीं है. उस दौरान मात्र एक हिस्से की करीब 30 फुट दीवार ही निर्मित करवाई गई थी इसके अलावा बाकी दीवार नहीं बन पाई. तथा वर्तमान में बनाई गई दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है.
जोहड़ के पास से प्रमुख रास्ता होने के कारण लोगों को आवागमन करने तथा आसपास बस्ती के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है लोगों का कहना है कि अगर बारिश भारी हो गई तो जोहड़ के पानी का बढ़ाव लोगों के घरों तक पहुंचेगा तथा नुकसान ओर अनहोनी घटना घटित हो सकती है. जोहड़े में कचरा डाले जाने के कारण इतनी गंदगी जमा हो रही है कि इसमें गंदा पानी कम और कचरा ज्यादा नजर आ रहा है.