&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Churu News: सादुलपुर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में चल रहे सात दिवसीय जिला स्तरीय संपूर्णता अभियान और आकांक्षा हाट मेले का समापन समारोह पूर्वक हुआ. एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजीविका समूह की महिलाओं ने भाग लिया. मेले मेले के माध्यम से स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, आजीविका, सामाजिक चेतना और प्रतिभा प्रदर्शन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए.
महिलाओं के लिए आयोजित राखी निर्माण, मेंहदी सजावट और रंगोली प्रतियोगिताओं में ग्रामीण क्षेत्रों से आई प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया. इस मौके पर नगरपालिका अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार अरोड़ा ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया.
नेतृत्व क्षमता को निखारने का कार्य
इस अवसर पर चूरू जिला परियोजना प्रबंधक दुर्गा ढाका, राजीविका जिला सलाहकार कृष्ण भाकर, विभिन्न ब्लॉकों से आई राजीविका महिला प्रतिनिधियां, कार्यकर्ता, एनआरएलएम टीम सदस्य और स्थानीय जन उपस्थित थे.समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं, उन्हें मुख्यधारा से जोड़ते हैं और उनके भीतर छिपी रचनात्मकता व नेतृत्व क्षमता को निखारने का कार्य करते हैं. कार्यक्रम में महिला प्रतिभागियों की रचनात्मक प्रस्तुतियों और सजीव भागीदारी ने सभी अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया.
सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय प्रयास
मंचीय कार्यक्रमों के साथ-साथ स्वास्थ्य जांच शिविर, पोषण जागरूकता सत्र और स्वच्छता पर आधारित प्रदर्शनी भी आयोजित की गई, जिसने ग्रामीण समुदाय को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. संपूर्णता अभियान के तहत आयोजित यह मेला सामाजिक समरसता, महिला जागरूकता, और सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा, जिसमें सरकारी विभागों और जनसहभागिता की अहम भूमिका देखने को मिली.
इस मौके पर नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी राकेश अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करना, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति संवेदनशील बनाना, रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच देनामहिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना प्रमुख था. फूड स्टॉल में प्रथम स्थान अंजना कंवर, हर्बल शॉप में द्वितीय स्थान सुमित्रा, सुरमा काजल ओर,मंजन में तृतीय स्थान कमला देवी रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Churu Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!