&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Churu News: जिले के मातृ एवं शिशु अस्पताल परिसर स्थित पालना गृह में अज्ञात ने एक मासूम नवजात को छोड़ दिया. चार किलो वजन का यह नवजात करीब डेढ़ महीने का बताया जा रहा है. रात करीब डेढ़ बजे पालना गृह के सेंसर अलार्म की आवाज पर लेबर रूम का स्टाफ मौके पर पहुंचा, जहां पालना गृह में मासूम नवजात रोता हुआ मिला.
अस्पताल प्रशासन ने चाइल्ड हेल्पलाइन टीम और अस्पताल चौकी पुलिस को सूचना दी. पीकू वार्ड में भर्ती नवजात की डॉक्टर ने प्राथमिक जांच की है. जिसमें नवजात स्वस्थ बताया जा रहा है.
इसके अलावा नवजात की रूटीन और अन्य जांचें की जा रही हैं. इसके बाद नवजात की सारी स्थिति सामने आएगी. नवजात को पीकू वार्ड में मदर मिल्क बैंक से लाकर दूध पिलाया जा रहा है. नवजात को दूध पीने में भी कोई तकलीफ नहीं है.
)
पीकू वार्ड में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप कुल्हरी ने बताया कि नवजात की पूरी जांच के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे नंद गृह भेजा जाएगा, जहां उसकी देखभाल होगी. अभी नवजात की हालत सामान्य है. नवजात की सुरक्षा और देखभाल के लिए यशोदा और महिला कॉन्स्टेबल को तैनात किया गया .
पढ़ें चूरू की एक और खबर
Churu News: पिकअप के नीचे आई दुकान से लौट रही 10 वर्षीय बच्ची, नहीं आई एक खरोंच
Churu News: जिले के सरदारशहर के उदासर बीदावतान गांव के मुख्य बस स्टैंड पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया. एक 10 वर्षीय बच्ची दुकान से सामान लेकर अपने घर लौट रही थी, इसी दौरान मुख्य सड़क पार करते समय वह एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन के नीचे आ गई.
यह घटना गांव के स्टैंड के सामने घटी और पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. हादसे का शिकार होने वाली बच्ची की पहचान कविता नायक के रूप में हुई है. उसे मामूली चोटें आई हैं और प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Churu Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!