&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Churu News: ददरेवा गांव में चारों तरफ लोकदेवता गोगाजी के जयकारों और गीतों के साथ श्रद्धालु निशान और ध्वजा को लेकर गोगाजी के दर्शन कर मनोतियां मांगी. ढोल-बाटका की आवाज पर गोगासांकली से सिर पर वार करते हुए श्रद्धालु यह कहते हुए श्रद्धावनत हो जाते हैं कि गोगाजी की बधाई बहुत है.
श्रद्धालुओं ने गोगाजी के साथ गुरू गोरक्षनाथ की पूजा-अर्चना कर देव से धन-धान्य की मनोतियां मांगी तथा धूप व दीप के साथ जोत लेकर नर-नारियों ने देवता के दर्शन कर नारियल का प्रसाद वितरण किया. इसके अलावा ऐतिहासिक तालाब पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही तथा तालाब में स्नान कर श्रद्धालु भक्तों ने अमन-शांति की कामना की.
ददरेवा गांव में हर तरफ पीत वस्त्र धारण किए हुए गोगाभक्त एवं श्रद्धालु नजर आ रहे हैं. श्रद्धालु तालाब में स्नान कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं. खुले वातावरण में ढ़ाब के पानी में चावल पकाकर एवं गोगाजी को अर्पित कर पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लम्बी कतारें लगने लगी हैं. वहीं श्रद्धालु जगह-जगह छोटे-छोटे तंबू लगाकर खानेे-पीने की व्यवस्था के साथ लोकदेवता गोगाजी के लिए प्रसाद तैयार कर पूजा-अर्चना कर मन्नोतियां मांगी.
भजन-कीर्तन का दौर
समूचे ददरेवा गांव में यूपी और पंजाब के श्रद्धालु डेरा लगाकर लोकदेवता गोगाजी के भजन-कीर्तन कर रहे है. तथा अलग-अलग स्थानों पर डेरा लगाकर श्रद्धालु भजन-कीर्तन के साथ पूजा-अर्चना कर गोगाजी के दर्शन कर मनोतियां मांग रहे है.
जोड़े के साथ की पूजा-अर्चना
हजारों श्रद्धालुओं तथा पति-पत्नी ने तालाब किनारे पूजा की एवं अपने परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की. ददरेवा में श्रद्धालुओं ने गोगाजी के दर्शन किये. वहीं ददरेवा गांव में श्रद्धालुओं ने ढोल-ताशे बजाते हुए एवं गोगाजी के जयकारों के साथ नाचते-गाते एवं दण्डवत् चलते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचकर लोकदेवता गोगाजी के दर्शन कर मनोतियां मांगी.
दूध बना पानी
प्राचीन मान्यता एवं दंतकथा अनुसार ददरेवा क्षेत्र में पानी का संकट हमेशा से ही रहा है. कोई पानी का स्त्रोत भी नही था. जहां दूध बिखरा और तालाब बना तब लोगों की मांग पर गोगाजी ने दूध के तालाब को पानी में परिवर्तित कर दिया तथा वरदान दिया कि इस पानी को खीर बनाने के काम में लेंगे तो पानी दूध का ही काम करेगा.
ददरेवा में लगाया पुलिस जाब्ता
थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया कि ददरेवा में पुलिस जाता लगाने के साथ-साथ कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की गई है. तथा सादा वर्दी में भी जवानों को तैनात किया गया.उन्होंने बताया कि गोरख टीला के पास हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार के नेतृत्व में तीन आर ए सी जवामो ओर एक महिला कांस्टेबल को लगाया गया है भामासी रोड पर कांस्टेबल ईश्वर सिंह व सुनील कुमार को भुवाड़ी रास्ते पर हेड कॉन्स्टेबल हरिराम तथा एक आर ए सी जवान को तैनात किया गया है. मिठडी बायपास टोल की तरफ हेड कांस्टेबल प्रहलाद सिंह तथा धर्मपाल आर ए सी जवानों को लगाया गया है. पार्किंग स्थल रण में हेड कांस्टेबल धर्मवीर, कांस्टेबल विजय कुमार तथा महिला कांस्टेबल कविता को तैनात किया गया है गोरख टीला से मिठडी रास्ते पर आर ए सी जवान गणेश कुमार ,रामदेव को तैनात किया गया है.
गोरख टीला के बाहर गेट पर हेड कांस्टेबल पूर्णाराम तथा कांस्टेबल अमित कुमार के साथ-साथ हाईवे मोबाइल पेट्रोल पंप से टोल प्लाजा तक गश्त की जाएगी जिसमें हेड कांस्टेबल शेर सिंह, कांस्टेबल रमेश कुमार,मदनलाल तथा कांस्टेबल पवन कुमार शामिल है .इसके अलावा स्थानीय रेलवे स्टेशन पर हेड कांस्टेबल भंवरलाल, कांस्टेबल रणवीर सिंह तथा महिला कांस्टेबल मंजू को तैनात किया गया है. उन्होंने बताया कि मेले में लगे समस्त पुलिस और आर ए सी जवानों को अपने पास लाठी डंडा ढाल जैकेट आदि रखने की भी निर्देश दिए गए हैं. तथा हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश कांस्टेबल,इसाक, बेगराज ,सुरेश कुमार, कुलदीप सादा वर्दी में रहेंगे लगातार ददरेवा में गश्त व निगरानी रखेंगे इसके अलावा एक दस का जाब्ता ओर एसडीआरएफ तालाब पर रोटेशन वाइज ड्यूटी करेंगे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Churu Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!