सालासर बालाजी मंदिर स्थापना दिवस, भक्तों का उमड़ा सैलाब

Churu News: चूरू जिले में सालासर बालाजी मंदिर के स्थापना दिवस पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. मंदिर के स्थापना दिवस पर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु पहुंचकर बालाजी महाराज के दर्शन कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं.

सालासर बालाजी मंदिर स्थापना दिवस, भक्तों का उमड़ा सैलाब
Image Credit: Salasar Balaji Temple

Churu News: राजस्थान के चूरू जिले में सालासर बालाजी मंदिर के स्थापना दिवस पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. मंदिर के स्थापना दिवस पर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु सालासर पहुंचकर भगवान हनुमान के दिव्य रूप बालाजी महाराज के दर्शन कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं.

ऐतिहासिक मान्यताओं के अनुसार यह मंदिर वर्ष 1754 (विक्रम स्वंत 1811, श्रावण शूदी नवमी) में तब स्थापित हुआ था, जब एक किसान को अपने खेत में भगवान बालाजी की चमत्कारी मूर्ति प्राप्त हुई. श्रावण सुदी नवमी के दिन उस मूर्ति की स्थापना के साथ ही सालासर धाम का आध्यात्मिक गौरव आरंभ हुआ, जो आज भी लाखों भक्तों की आस्था का केंद्र बना हुआ है.

Add Zee News as a Preferred Source

स्थापना दिवस के अवसर मंदिर को फूलों, दीपों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है. संध्या कालीन भजन-संध्या का आयोजन भी किया जाएगा. मंदिर ट्रस्ट और स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा, चिकित्सा एवं अन्य व्यवस्थाओं का सुचारु संचालन किया जा रहा है.

सालासर बालाजी मंदिर केवल एक तीर्थ नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास और चमत्कार का जीवंत प्रतीक है. यह स्थापना दिवस भक्तों को यह प्रेरणा देता है कि सच्चे मन से की गई भक्ति कभी व्यर्थ नहीं जाती. आपको बता दें कि मंदिर में विगत 271 साल से अनवरत बाबा मोहन दास जी महाराज का अखंड धुंणा प्रज्वलित है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंChuru Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More