&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Churu News: राजस्थान के चूरू जिले में सरदारशहर के जवाई चौक पर स्थित सुभाष जैसनसरिया की अग्रवाल मोटर्स नाम से 1 दुकान में चोरी होने का मामला सामने आया है. सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और दुकान मालिक व दुकान के कर्मचारियों से मामले की पूरी तरह से जानकारी ली.
चोर दुकान में कहां से घुसे इस बात पर अभी भी संशय बना हुआ है. दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा चालू है या नहीं इस बात की जानकारी भी नहीं है. दुकान मालिक सुभाष जैसनसरिया ने बताया कि सरदारशहर के जवाई चौक में अग्रवाल मोटर्स के नाम पर मेरी दुकान है व पास में बाइक रिपेयरिंग के लिए वर्कशॉप बना हुआ है.
यह भी पढ़ें- OM Birla Kota Visit: दो दिवसीय कोटा दौरे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की मंजूरी पर कही बड़ी बात
गुरुवार शाम को हम सभी दुकान को बंद करके घर चले गए. थोड़ी देर बाद किसी जानकार का फोन आया कि दुकान की एसी चालू पड़ी है. तब कर्मचारी वापस आए और दुकान की एसी को बंद करके घर चले गए. शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे कर्मचारी जब दुकान आए, तो देखा कि छत की ओर से दुकान में आने वाले करीब चार दरवाजे टूटे हुए पड़े थे और दुकान में रखे करीब चार लाख रुपये और चार मोबाइल गायब थे.
यह भी पढ़ें- हमीरगढ़ थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फैक्ट्री कर्मचारी पर जानलेवा हमले के 4 नकाबपोश आरोपी गिरफ्तार
गोशाला के दान पत्र में रखे पैसे भी गायब मिले. कर्मचारियों ने इस बात की सूचना जब दुकान मालिक सुभाष जैसनसरिया को दी, तो वह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी सरदारशहर पुलिस थाने में दी. वहीं पुलिस अब मामले की जांच में जुटी हुई है.
वहीं जिस हिसाब से चोरी हुई है, उस हिसाब से स्पष्ट पता चलता है कि चोर को सब पता था कि कहां पैसे रखे हैं और किस-किस रास्ते से उसकी दुकान में घुसना है. वहीं पुलिस की जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर चोरी किसने की है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंChuru Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!