&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Churu News: राजस्थान के चूरू के महिला पुलिस थाने में एक 22 वर्षीय विवाहिता ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एक नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है.
पीड़िता ने दर्ज मामले में बताया कि वह चूरू के कोतवाली थाना इलाके में किराए के मकान में रहती है. गत वर्ष उसकी जीतू नामक युवक से इंस्टाग्राम पर जान पहचान हुई, उसके बाद पीड़िता का पिछले 4 महीने से आरोपी से मिलना जुलना जारी था.
दर्ज मामले में पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ धोखाधड़ी कर शारीरिक शोषण करने की नीयत से जान पहचान बढ़ाई और आरोपी ने स्वयं को अविवाहित बताते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं.
किराए के मकान में रहती है पीड़िता
दर्ज मामले में पीड़िता ने बताया कि वह दो बच्चों की मां है और अपने शराबी पति से परेशान होकर वह चूरू में किराए के मकान में रहती है. पीड़िता ने कहा कि इंस्टाग्राम पर जीतू ने मुझसे लिव इन रिलेशनशिप के कागजात बनवाने का कहकर अपने साथ तारानगर, सरदारशहर रोड पर ग्रीन सिटी होटल में लेकर गया, जहां आरोपी ने होटल में जबरदस्ती उसके साथ बलात्कार किया.
इसके बाद दूसरे दिन आरोपी वापस पीड़िता के घर शराब पीकर आया और उसके साथ जोर जबरदस्ती कर बलात्कार किया और धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो तुझे और तेरे बच्चों को जान से मार दूंगा.
पीड़िता ने जब आरोपी की तहकीकात की तो पता चला की जीतू पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं. पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया और मामले की जांच डीएसपी सुनील झाझड़िया को सौंपी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Churu News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!