Churu News: सादुलपुर के मुख्य बाजार में जाम की समस्या को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार किया है. मंगलवार को सादुलपुर थाना अधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने स्वयं बाजार का निरीक्षण किया.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Churu News: सादुलपुर के मुख्य बाजार में जाम की समस्या को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार किया है. मंगलवार को सादुलपुर थाना अधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने स्वयं बाजार का निरीक्षण किया. अवैध रूप से खड़े बड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके टायरों की हवा निकाल दी.
SHO सिहाग ने दुकानदारों को भी सख्त निर्देश दिए कि वे अपनी दुकान की हद में ही सामान रखें और फुटपाथ अथवा सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें. उन्होंने कहा कि बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह जरूरी है कि दुकानदार सहयोग करें.
मुख्य बाजार में प्रतिदिन ट्रैफिक जाम की समस्या से आमजन त्रस्त है. बाजार के दोनों ओर दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर सामान रखे जाने और बड़ी गाड़ियों की पार्किंग के कारण सड़क संकरी हो जाती है, जिससे पैदल चलने वालों और दुपहिया वाहनों को भारी परेशानी होती है.
पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की पहल की है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन अब तक अतिक्रमण हटाने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की यह कार्रवाई सराहनीय है, पर जब तक नगर पालिका भी सक्रिय भूमिका नहीं निभाएगी.
तब तक स्थायी समाधान नहीं मिल सकेगा. बाजार में कार्रवाई के बाद कई दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली. उन्होंने कहा कि यह प्रयास सराहनीय है लेकिन यह अभियान एक दिन तक सीमित न रहकर नियमित रूप से चलना चाहिए। साथ ही नगर पालिका को भी अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए, ताकि शहर की सुंदरता और व्यवस्था दोनों बनी रहे.