चूरू के मुख्य बाजार में निकली सिंदूर यात्रा निकाली, ऑपरेशन सिंदूर का किया समर्थन

Churu News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देश में शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. इसी के तहत आज रतनगढ विधानसभा क्षेत्र में सिंदूर यात्रा का निकाली गई.

चूरू के मुख्य बाजार में निकली सिंदूर यात्रा निकाली, ऑपरेशन सिंदूर का किया समर्थन

Churu News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देश में शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. इसी के तहत आज रतनगढ विधानसभा क्षेत्र में सिंदूर यात्रा का निकाली गई, जो पोद्दार गेस्ट हाउस से रवाना होकर घन्टा घर होते हुए गन्तव्य स्थान पर पहुँची.

भाजपा की जिला मंत्री भारती मुदगल के नेतृत्व में निकली सिंदूर यात्रा में डीजे की धुन पर हाथ मे तिरंगा लिए महिलाएं देश भक्ति गानों पर झूमती हुई चल रही थी. भारती मुदगल ने बताया कि शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए यह सिंदूर रैली निकाली गई है, पहल गांव में आतंकवादी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को भी श्रद्धांजलि दी गई है.

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया. इसके बाद पुरे देश मे सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा व सिंदूर रैलियां निकाली जा रही है, इसी के तहत आज रतनगढ में यह रैली महिलाओं द्वारा निकाली गई है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

वहीं दूसरे मामले में चूरू रोड के बाईपास पर एक तेज रफ्तार कार का संतुलन अचानक बिगड़ गया और हवा में कार उछलते हुए सड़क से करीब 100 मीटर दूर एक दीवार को तोड़ती हुई एक प्लाट जा पहुंची. कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई. चमत्कारिक रूप से इस खतरनाक दुर्घटना में कार में सवार पांचों युवक सुरक्षित बच गए.

केवल दो युवकों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार कर दिया गया. कार में सवार मुकेश कुमार पुत्र नार सिह,अजीत कुमार पुत्र संजीव कुमार सचिन कुमार पुत्र कृष्ण कुमार,प्रदीप कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी किराड़न फतेहाबाद हरियाणा तथा प्रवीण कुमार कृष्ण कुमार निवासी बट्टू हरियाणा सालासर बालाजी ओर खाटू श्याम जी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे.

गाड़ी की स्पीड काफी तेज थी और मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ. गनीमत रही कि उस वक्त आसपास कोई राहगीर या वाहन मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार हवा में उछलते हुए पास की एक दीवार को तोड़ती हुई लगभग 100 मीटर दूर जाकर गिरी.

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, लेकिन कार में लगे सेफ्टी फीचर्स और भगवान का नाम लेकर चले इन युवकों की किस्मत ने उनका साथ दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया. प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और अचानक संतुलन खोना बताया जा रहा है कार की स्थिति देख कर किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि उसमें सवार सभी लोग जीवित बच सकते हैं.

कार की हालत देख ऐसा लग रहा था कि कोई नहीं बचा होगा. लेकिन सभी सुरक्षित थे, यह किसी चमत्कार से कम नहीं. घटना के बाद इलाके में यह कहावत बार-बार दोहराई जा रही थी की होनी तो होकर रहे अनहोनी ना होए जाको राखे साइयां मार सके ना कोए. कार में सवार लोगों को निकालकर एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई. समाचार लिखें जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ है.

Trending news