&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Churu News: नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले दो और लोगों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है. उक्त गिरफ्तार पूर्व में पकड़े एक आरोपी की जानकारी के आधार पर की गई है. मामले के अनुसार 17 अप्रैल को मेगा हाईवे पर पड़िहारा कस्बे के बस स्टैंड के पास 30 वर्षीय मुमताज अली निवासी पड़िहारा को 11 हजार 800 नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया गया था.
पुलिस की पूछताछ के दौरान मुमताज अली ने बताया कि उसने ये टेबलेट सरदारशहर से विकास सहारण से ली थी और इन्हें आगे चूरू में अजयप्रकाश शर्मा को देनी थी. प्रकरण में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विकास सहारण व अजयप्रकाश शर्मा को चूरू जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर पूछताछ की.
बीकानेर निवासी 29 वर्षीय विकास सहारण हाल निवासी बंधनाऊ एवं चूरू के वार्ड 26 निवासी अजयप्रकाश शर्मा को पूर्व में भी पुलिस ने नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार कर चुकी है. तीनों आरोपी शातिर अपराधी है और मिलकर नशीली टेबलेट की तस्करी करते हैं.
वहीं दूसरे मामले में बीदासर पुलिस थाने में ईद उल अजहा त्यौहार को लेकर एडीएम मंगलाराम पुनिया की अध्यक्षता में सीएलजी और शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में एमडीएम पुनिया ने संबोधित करते हुए कहा कि ईद का त्यौहार आपस में मिल झूल कर मनाना है.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने आपसी सौहार्द के बीच त्यौहार मनाने व शांति व्यवस्था में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने को कहा. बैठक में एसडीएम अमीलाल यादव, डीएसपी प्रहलाद राय, थानाधिकारी कैलाशचंद्र यादव, शहर काजी हाफिज मोहम्मद शरीफ सहित अनेक लोग मौजूद रहे.