Trending Photos

Rajasthan News: चूरू शहर के महिला थाने में एक 32 वर्षीय दलित विधवा महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि चूरु के सैनिक बस्ती का रहने वाला युवक विक्रम सिंह पिछले 6 महीने से उसके संपर्क में था, जिसने मुझे शादी करने झांसा देकर 6 महीने से लगातार दुष्कर्म करता रहा.
पीड़िता को ब्लैकमेल कर मांगे पैसे
पीड़िता का कहना है कि जब शादी का दबाव बनाया तो यूवक ने पहले घर वालों से मिलाने की बात कही, उसके बाद यूवक ने पीड़िता का वीडियो बनाकर उससे रुपयों की मांग करता रहा, रुपये नही देने पर वीडियो वायरल करने की धमकियां देता था. इस इस दौरान आरोपी ने पीड़िता को धोखे में रखकर कोर्ट में कुछ कागजात पर हस्ताक्षर भी करवा लिए.
होटल में ले जाकर की जबरदस्ती और मारपीट
वही, 7 मार्च को पीड़िता उससे मिलने पहुंची तो उसने कहा रात को 10:00 बजे मिलूंगा, उसके बाद आरोपी पीड़िता को चूरू के एक होटल में लेकर गया, जहां पर रूम बुक करवा कर उसे रात में रूम में रखा. इस दौरान उसने फिर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए तथा उसके साथ मारपीट की. इस दौरान पीड़िता को जातिसूचक गालियां दी तथा मारपीट की.
शादी करने से किया इनकार
दूसरे दिन पीड़िता आरोपी के घर पहुंची, जहां पर आरोपी ने उसे मारपीट कर तथा जाति सूचक गालियां देकर घर से बाहर निकाल दिया तथा शादी करने से इनकार कर दिया. इसके बाद पीड़ित महिला थाने पहुंचकर अपनी आपबीती का मुकदमा दर्ज करवाकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. महिला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच डीएसपी सतपाल सिंह कर रहे हैं.