इतनी बेरहमी से कोई दुश्मन को भी नहीं मारता! जैसे चूरू की भाभी ने देवर को मारा, खुदवानी पड़ी कब्र

Churu News: राजस्थान के चूरू के रतनगढ़ में जादू टोना कर 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या करने के मामले में पुलिस द्वारा आज शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला गया है. सीआई दिलीपसिंह ने बताया कि शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर पुनः दफनाया जाएगा. 

इतनी बेरहमी से कोई दुश्मन को भी नहीं मारता! जैसे चूरू की भाभी ने देवर को मारा, खुदवानी पड़ी कब्र
Image Credit: churu newsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Churu News: जिले के रतनगढ़ में जादू टोना कर 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या करने के मामले में पुलिस द्वारा आज शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला गया है. सीआई दिलीपसिंह ने बताया कि शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर पुनः दफनाया जाएगा.

मामले के अनुसार, 27 अगस्त को न्यायालय से प्राप्त इस्तगाशे में रतनगढ़ के वार्ड संख्या 21 निवासी इमरान कायमखानी ने उल्लेख किया था कि 17 अगस्त को उसकी नानी गुलशन बानो, मामा याकुब, मामी नसीम, मनी, खाला शहिदन, बेगमा, मामा का लड़का शमशेर, जंगशेर, केप, जावेद उर्फ बाबू, भाभी बेबी फलक एवं मामा की लड़की शाहिना उसके घर कब्जा करने की नीयत से आए तथा घर में बुरी आत्मा का निवास होने की बात कहते हुए इमरान को एक बकरा लाने के लिए भेज दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

आंखों में मिर्च भी डाल दी

रिश्ते में भाभी बेबी फलक ने तांत्रिक क्रियाएं शुरू कर दी और जैसे ही इमरान घर पर पहुंचा, तो उसे सामने बैठाकर आग जलाकर जादू-टोना करने लगी. इस दौरान इमरान की आंखों में मिर्च भी डाल दी, जब उसने विरोध किया, तो बेबी फलक ने कहा कि इसमें बुरी आत्मा का साया नहीं है, इसके पिता को बुलाओ. जब पिता महबूब घर पहुंचे, तो उसे एक शीशी पिला दी, जिससे वह निढाल हो गया और उसे तांत्रिक क्रियाएं करनी शुरू कर दी.

पिलाया मिर्च का पानी

इस दौरान जबरन मिर्च का पानी पांच-सात बार पिलाया और कान में तेल से भरी रूई एवं आंखों में मीर्च डालकर जादू-टोना करने लगी. जब विरोध किया, तो एक पानी के टब में मुंह ढककर डूबा दिया. बार-बार विरोध करने पर जब पानी से बाहर निकाला, तो उसकी हालत गंभीर हो गई.

पड़ोसियों ने की मदद

शोर सुनकर पड़ौसी भी मौके पर पहुंच गए तथा महबूब को जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. कोर्ट के माध्यम से रतनगढ़ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी. प्रकरण ने आज न्यायालय के आदेश से शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्र से बाहर निकालकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर पुनः शव को दफनाया जाएगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और राजस्थान डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More