सीवरेज खुदाई से टूटी पेयजल लाइन, बिजली और पानी संकट से मोहल्लेवासी बेहाल

Churu News: चूरू जिले में सादुलपुर शहर के महाराणा प्रताप चौक पर सीवरेज लाइन डालने के लिए की जा रही खुदाई अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है.

सीवरेज खुदाई से टूटी पेयजल लाइन, बिजली और पानी संकट से मोहल्लेवासी बेहाल

Churu News: राजस्थान के चूरू जिले में सादुलपुर शहर के महाराणा प्रताप चौक पर सीवरेज लाइन डालने के लिए की जा रही खुदाई अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है. खुदाई के दौरान कई जगहों पर पेयजल पाइपलाइन टूट जाने से मोहल्ले में जल संकट गहरा गया है.

पेयजल की सप्लाई बाधित होने के साथ-साथ सड़क पर पीने का पानी व्यर्थ बह रहा है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं. पानी के लगातार रिसाव के कारण कई जगह जमीन खोखली हो गई है, जिससे विद्युत लाइनों पर भी असर पड़ रहा है. बार-बार फॉल्ट आने से क्षेत्र की बिजली सप्लाई ठप हो जाती है.

Add Zee News as a Preferred Source

पिछले दो-तीन दिनों से लोग बिजली कटौती और फॉल्ट की समस्या से जूझ रहे हैं. मोहल्लेवासियों का कहना है कि यहां की बिजली लाइनें पहले से ही जर्जर हालत में हैं. ऐसे में पानी के रिसाव ने खतरा और बढ़ा दिया है. स्थानीय निवासियों ने जलदाय विभाग और विद्युत निगम की गंभीर लापरवाही पर नाराजगी जताई है.

उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी मौके पर आकर समस्या देखने तक की जहमत नहीं उठाते, जबकि बार-बार शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है. मोहल्लेवासियों ने मांग रखी है कि इलाके में नई पेयजल पाईपलाइन और नए बिजली तार लगाए जाए ताकि बार-बार होने वाली समस्याओं से स्थायी समाधान मिल सके.

लोगों ने यह भी कहा कि बार-बार हो रहे विद्युत फॉल्ट से किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है, जिससे पूरे मोहल्ले में भय का माहौल है. वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही जलदाय विभाग और विद्युत निगम ने ठोस कार्रवाई नहीं की, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंChuru Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More