&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
India vs Pakistan Asia Cup 2025: राजस्थान के चूरू जिले में राजीव गांधी मैदान में खेल रहे क्रिकेट प्रेमियों ने बोला कि भारत पाकिस्तान मुकाबले में भारत पाकिस्तान को पटकनी देगा. दुबई में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम रविवार शाम को पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलेगी.
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मैच को महामुकाबला के रूप में देखा जा रहा है. इस मैच को लेकर सभी भारतीय काफी उत्सुक हैं और भारत की एक तरफा जीत का दावा कर रहे हैं.
सरदारशहर के राजीव गांधी खेल मैदान में क्रिकेट खेल रहे क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि भारत पाकिस्तान को इस मैच में बड़े अंतर से हराएगा. क्रिकेट प्रेमी अशोक पारीक और अभिषेक पारीक ने कहा कि इस एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच यह दूसरा मुकाबला है.
पिछले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेटो से रौंदा था और बड़ी जीत हासिल की थी. उन्होंने कहा कि दूसरे मुकाबले में भी भारत पाकिस्तान को पटकनी देगा और बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी.
यह भी पढ़ें- नवरात्रि में राजस्थान के इन मंदिरों का करें विजिट, माता रानी का मिलेगा विशेष आशीर्वाद !
उन्होंने कहा कि हम सभी भारतीय प्रशंसक दुआ करते हैं कि पूरी भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करे और भारत की एक शानदार जीत हो. उन्होंने कहा कि चाहे खेल का मैदान हो या फिर युद्ध का भारत दोनों मामलों में पाकिस्तान को करारी शिकस्त देता है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंChuru Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!