कॉलेज जा रही छात्रा पर दिनदहाड़े चाकू से ताबड़तोड़ वार, खून से लथपथ लड़की की हालत नाजुक

Churu Crime: चूरू तारानगर: कॉलेज जा रही छात्रा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत नाजुक. पुलिस ने आरोपी को दबोचा, एकतरफा प्रेम का संदेह. जांच जारी, इलाके में तनाव.

कॉलेज जा रही छात्रा पर दिनदहाड़े चाकू से ताबड़तोड़ वार, खून से लथपथ लड़की की हालत नाजुक
Image Credit: Churu Crime:

Churu Crime: चूरू के तारानगर क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक कॉलेज जा रही छात्रा पर अज्ञात युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. घटना के दौरान युवक ने छात्रा पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.


राजस्थान के चुरू जिले के तारानगर में पंचायत समिति के पास एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय छात्रा पूजा, जो कॉलेज में प्रैक्टिकल देने जा रही थी, पर उसके प्रेमी विकास ने चाकू से हमला कर दिया। गांव भलाऊ निवासी विकास ने युवती के गले पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद तारानगर के सरकारी अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई.

Add Zee News as a Preferred Source

प्राथमिक उपचार और रेफरल
घायल पूजा को तत्काल तारानगर के आपातकालीन वार्ड में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अस्पताल में मौजूद लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश और चिंता देखी गई.

पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही तारानगर पुलिस और डीएसपी रोहित सांखला मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने बताया कि आरोपी विकास को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस के अनुसार, युवक और युवती के बीच पिछले 5-6 वर्षों से प्रेम संबंध था, लेकिन हाल के दिनों में दोनों के बीच तनाव और कहासुनी हुई थी, जिसके चलते विकास ने यह खौफनाक कदम उठाया.

जनता में दहशत
तारानगर में दिनदहाड़े हुई इस घटना ने स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा दिया है। इस वारदात ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और स्थिति पर काबू पाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंChuru Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More