पहले चप्पल व मोबाइल निकालकर साइड में रखा, फिर मंदिर के कुंड में Couple ने...

Churu News: चूरू जिले में साण्डवा पुलिस थाना क्षेत्र के गांव लालगढ़ में एक प्रेमी जोड़े ने कुंड में कूदकर जान दे दी. ग्रामीणों ने कुंड के पास चप्पल व मोबाईल, बाईक देखी तो सक होने पर साण्डवा पुलिस को सूचना दी.

पहले चप्पल व मोबाइल निकालकर साइड में रखा, फिर मंदिर के कुंड में Couple ने...

Love Story: राजस्थान के चूरू जिले में साण्डवा पुलिस थाना क्षेत्र के गांव लालगढ़ में एक प्रेमी जोड़े ने कुंड में कूदकर जान दे दी. कल दोपहर बाद किसी समय प्रेमी जोड़े ने गांव में तेजाजी के मंदिर के पास बने सार्वजनिक कुंड पर अपने दोनों मोबाईल रखकर व चप्पल उतार कर छलांग लगा ली.

ग्रामीणों ने कुंड के पास चप्पल व मोबाईल, बाईक देखी तो सक होने पर साण्डवा पुलिस को सूचना दी, जिसपर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव कुंड से बाहर निकलवा कर शव साण्डवा की सरकारी अस्पताल की मौर्चरी में रखवाया.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

मृतक लालगढ़ निवासी 20 वर्षीय भेरूंदान शर्मा व मृतका जोगलसर निवासी 22 वर्षीय सुमन जाट थी. मृतका शादीशुदा है और लालगढ़ ननिहाल है. आज सुबह परिजनों के पहुंचने पर दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं. दोनों मृतकों के चाचाओं की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

करौली जिले के हिण्डौन सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात हार्डकोर अपराधी और हिस्ट्रीशीटर सत्तू उर्फ सत्यप्रकाश को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.

आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में 40 से अधिक आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं. सदर थाना अधिकारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक ब्रजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम तेली की पंसेरी पहुंची.

पंसेरी पहुंचकर टीन शेड के नीचे खड़े हार्डकोर अपराधी और हिस्ट्रीशीटर सत्तू उर्फ सत्यप्रकाश को पकड़ा. जिसके कब्जे से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की गिरफ्तारी में कांस्टेबल प्रधान और हेमेंद्र की अहम भूमिका रही. कार्रवाई में थानाधिकारी देवेंद्र कुमार, सहायक उप निरीक्षक बनय सिंह, कांस्टेबल प्रधान, हेमेंद्र, निर्भय व अमोल शामिल रहे.

Reporter- Navratan Prajapat

Trending news