&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Churu News: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर नगर में भाजपा नगर मंडल की ओर से सेवा पखवाड़े का आगाज किया गया. इस मौके पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही सेवा कार्यों में भाग लेकर प्रधानमंत्री के जन्म दिवस को जनसेवा को समर्पित किया.
किया गया वृक्षारोपण
कार्यक्रम की शुरुआत नगर बस स्टैंड परिसर से हुई, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरपालिका कर्मचारियों ने सफाई अभियान चलाया. झाड़ू लगाकर और कचरा हटाकर कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता का संदेश दिया. इस दौरान लोगों को प्रधानमंत्री के ‘स्वच्छ भारत मिशन’ से जुड़ने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान भी किया गया. इसके बाद “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया.
प्रकृति के संरक्षण का संदेश
कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. भाजपा नेताओं ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम लगाना न केवल प्रकृति के संरक्षण का संदेश है बल्कि यह मातृ सम्मान का भी प्रतीक है. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने की. नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित है. उनके जन्म दिवस को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है.
ये लोग रहे मौजूद
सेवा पखवाड़े के दौरान रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री डॉ. कौशल पूनिया,जोगेंद्र झाझडिया, भाजपा जिला प्रवक्ता विमल पूनिया,, एडवोकेट वीरेंद्र पूनिया,रामवतार बैरासरिया, जीतू सैनी, बजरंग शर्मा, संत कुमार सरावगी, विनोद ठेकेदार, आशा जोगी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरपालिका कर्मचारी मौजूद रहे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Churu Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!