&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Churu News : चूरू के सुजानगढ़ शहर के अनेक मोहल्लों में सैकड़ों घरों में बरसाती पानी घुस गया. जिसके कारण अनेक लोगों ने सुरक्षित स्थान पर शरण ली है. एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा ने बारिश के बाद जेसीबी से जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा किया. रविवार रात हुई बारिश में सबसे ज्यादा नुकसान व्यापारियों के हुआ है.
शहर के गांधी चौक घंटाघर, स्टेशन रोड़, अगुणा बाजार आथूना बाजार, दिखनादा बाजार में जल भराव से अनेक दुकानों में पांच फीट से अधिक पानी भरने से व्यापारियों का लाखों रुपए के सामान खराब हो गया. अनेक मार्केटों के तलघर में पानी भरने से दुकानदारों के भारी नुकसान हुआ है.
इसी प्रकार राजकीय भराड़ीया स्कूल में भी बरसाती पानी घुस गया. जिस कारण स्टूडेंट्स के लिए रखा पोषाहार, स्कूल रिकॉर्ड भीग गया. प्रिंसिपल सरिता सारण सहित अन्य स्टाफ बारिश के बाद भी मौके पर पहुंचा. इसी प्रकार दुलिया बास स्थित महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जल मग्न हो. स्कूल में तीन फीट से अधिक पानी जमा हो गया.
स्कूल के बाहर गली में भी दो फीट से अधिक पानी है. भारी बारिश से वार्ड संख्या 5 में बाबूलाल जांगिड़ के घर में पानी रिसाव के कारण मकान की दिवारे फट गई, वही पड़ोसी पास के शिवकुमार गोयल के घर की दीवार गिरने से घर मालिक और उनकी बहन के काफी चोटे लगी है और घर का खाने पीने का सामान पानी के अंदर बह गया.
लोगों की मदद से उसके पशुधन को बाहर निकाला गया. वहीं पास में कालूराम जांगिड़ के घर के पास के घर में दो जर्जर मकान गिर गए गनीमत यह रही की कोई जन हानि नहीं हुई. नगरपरिषद का दावा है की उन्होंने सभी स्थानों पर पंप सेट लगा रखे है. लेकिन पानी इतना अधिक सड़को पर जमा है की उनकी निकासी के लिए लगाए गए पंप सेट बौने साबित हो रहे है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Churu Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!