राजगढ़-पिलानी मार्ग पर बड़ा हादसा, ट्रक में जा घुसा शराब से भरा कैंटर

Churu Accident: चूरू जिले में राजगढ़-पिलानी मार्ग पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. जब बहरोड़ से गंगानगर की ओर जा रहा शराब से भरा कैंटर ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे वाहन को देखकर अनियंत्रित हो गया.

राजगढ़-पिलानी मार्ग पर बड़ा हादसा, ट्रक में जा घुसा शराब से भरा कैंटर

Churu Accident: राजस्थान के चूरू जिले में राजगढ़-पिलानी मार्ग पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. जब बहरोड़ से गंगानगर की ओर जा रहा शराब से भरा कैंटर ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे वाहन को देखकर अनियंत्रित हो गया और आगे चल रहे ट्रक में जा घुसा.

टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंटर का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. गनीमत रही कि चालक को गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गया. हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चालक को क्षतिग्रस्त कैंटर से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. इसके साथ ही ग्रामीणों ने पुलिस और आबकारी विभाग को सूचना दी.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

सूचना मिलते ही राजगढ़ के आबकारी निरीक्षक विद्याधर पूनिया जाप्ते सहित मौके पर पहुंचे. विभाग की ओर से बताई गई जानकारी के अनुसार कैंटर में लदी शराब की कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है. हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति न बने, इसके लिए कुछ समय तक मार्ग को एक तरफा कर ट्रैफिक सुचारु किया गया.

आबकारी निरीक्षक विद्याधर पूनिया ने बताया कि “कैंटर बहरोड़ से गंगानगर की ओर शराब लेकर जा रहा था. ओवरटेक करते समय सामने से ट्रक आ गया, जिससे टक्कर हो गई. चालक को सुरक्षित निकाल लिया गया है. दूसरा वाहन बुलाकर सुरक्षित माल को गंगानगर भेज दिया गया है.

ओवरटेकिंग बनी हादसे की वजह

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और गलत ओवरटेकिंग के कारण आए दिन हादसे होते हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से गति नियंत्रण, स्पीड ब्रेकर लगाने और नियमित निगरानी बढ़ाने की मांग की है. कैंटर में शराब की भारी मात्रा लदी होने के बावजूद वाहन नहीं पलटा, जिससे बड़ा हादसा टल गया. यदि वाहन पलट जाता तो नुकसान और भी अधिक हो सकता था.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंChuru Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news