&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Accident: राजस्थान के चूरू जिले में तारानगर में मंगलवार अलसुबह दो अलग-अलग सड़क हादसों में देवर-भाभी सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि 6 लोग घायल हो गए. एक हादसा गांव बुचावास में हुआ जिसमें एक परिवार अपने खेत ऊंट गाड़ी पर सवार होकर फसल कटाई के लिए जा रहा था.
इसी दौरान सामने से तारानगर की ओर से आ रही बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऊंट गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. ऊंट गाड़ी पर सवार देवर-भाभी दुनीराम व सुमन की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को तारानगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया.
वहीं अन्य का तारानगर के अस्पताल में इलाज जारी है. सूचना पर मौके पर पहुंची भालेरी थाना पुलिस मृतकों के शवों को मोर्चरी रूम में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया. इधर दूसरा सड़क हादसा गांव जिगसाना के पास हुआ, जिसमें पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर अपने पीहर राजगढ़ जा रहे थे.
इसी दौरान राजगढ़ की तरफ से आ रही बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे 22 वर्षीय सुमन की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उसका पति घायल हो गया. सूचना पर तारानगर पुलिस मौके पर पहुंची शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया.
इधर दोनों हादसे की सूचना के बाद तारानगर अस्पताल में लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई. तारानगर व भालेरी पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर दोनों वाहनों के चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंChuru Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!