परिवार के लिए काल बनी तेज रफ्तार कार! एक साथ सात लोगों को कुचला

Rajasthan Accident: चूरू जिले में सरदारशहर उपखण्ड के भानीपुरा थाना अंतर्गत गांव सावर के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठे पैदल यात्रियों को तेज रफ्तार कार ने कुचला.

परिवार के लिए काल बनी तेज रफ्तार कार! एक साथ सात लोगों को कुचला
Image Credit: Rajasthan Accident

Rajasthan Accident: राजस्थान के चूरू जिले में सरदारशहर उपखण्ड के भानीपुरा थाना अंतर्गत गांव सावर के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठे पैदल यात्रियों को कुचलने का मामला सामने आया है.

सरदारशहर तहसील के गांव ढाणी दूदगिरी से पल्लू माता जी के पैदल जा रहे महिला पुरुष व बच्चे गांव सावर के पास सड़क किनारे एक होटल के आगे बैठकर चाय पी रहे थे, इसी दौरान अचानक सरदारशहर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार के चालक ने सड़क किनारे होटल पर बैठे यात्रियों पर कार चढ़ा दी. जिससे 6 यात्री घायल हो गए.

Add Zee News as a Preferred Source

वहीं एक दो साल की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची भानीपुरा पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस के सहयोग से राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया. वहीं मासूम बच्ची के शव को राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया. भानीपुरा पुलिस ने कार चालक सहित कार को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी.

भानीपुरा थाने के हेड कांस्टेबल प्रहलाद सिंह ने बताया कि ढाणी दूदगिरी से पल्लू धाम माताजी के पैदल यात्री एक संघ जा रहा था, जिसमें 26 वर्षीय पूर्णराम पुत्र सेठाराम, 25 वर्षीय सुगना पत्नी पूर्ण राम, 8 वर्षीय गीता पुत्री पूर्णराम, 2 वर्षीय मनीषा पुत्री पूर्णराम, 4 महीने का योगेश पुत्र पूर्णराम, 25 वर्षीय रमेश कुमार पुत्र कालूराम, 25 वर्षीय कालूराम पुत्र राम सिंह हादसे की चपेट में आ गए.

हादसे में 2 वर्षीय मनीषा की मौत हो गई. वहीं एक 8 वर्षीय गीता को उपचार के बाद हायर सेंटर बीकानेर रेफर कर दिया गया. भानीपुरा पुलिस ने मासूम बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज करने की जांच शुरू कर दी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंChuru Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More