Rajasthan Accident: चूरू जिले में सरदारशहर के गौशाला बास में स्थित नगर परिषद की गिनाणी के पंप पर लगे जनरेटर के करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Accident: राजस्थान के चूरू जिले में सरदारशहर के गौशाला बास में स्थित नगर परिषद की गिनाणी के पंप पर लगे जनरेटर के करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. घायल युवक को तुरंत परिजनों द्वारा राजकीय उपजिला अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया.
सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. सोमवार शाम 6 बजे परिजनों के आने के बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया.
मृतक के दादा नारायण प्रसाद पुत्र रिद्धकरण सैनी ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि गौशाला बास स्थित गिनाणी पर नगर परिषद का पानी को बाहर फेंकने का पंप हाउस बना हुआ है. जिस पर जनरेटर लगा हुआ है. मेरा पोता विक्रम पुत्र हरिहर सैनी उम्र 18 साल बरसात होने के कारण पंप के आसपास पानी का भराव था.
मेरा पोता वहां से जा रहा था कि पंप पर लगे जनरेटर के करंट की चपेट में आ गया. शोरगुल सुनकर मैं व मेरा बड़ा भाई सीताराम ने तुरंत विक्रम को घायल अवस्था में राजकीय अस्पताल लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
गिनाणी पर लगे जनरेटर के करंट की चपेट में आने से मेरे पोते विक्रम की मौत हो गई. पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!