&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Crime: राजस्थान के चूरू जिले में सादुलपुर हमीरवास थाना अंतर्गत एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिक बालिका ने दुष्कर्म की घटना से आहत होकर पानी के कुंड में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. प्राप्त पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक बालिका के पिता ने मामला दर्ज करवाकर बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री के साथ गांव के ही एक आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
दर्ज मामले में बताया कि उसकी पुत्री कुछ दिनों से गुमसुम रहने लगी. 29 अगस्त को उसने और उसकी पत्नी ने अपनी पुत्री को विश्वास में लेकर पूछताछ की. जब गुमशुम रहने का कारण पूछा, तो वह रोने लगी और उसने बताया कि पिछले वर्ष खेत में बकरियां चराने के लिए गई थी. तब आरोपी ने खेत में उसे अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया.
नाबालिग ने बताया कि आरोपी ने मोबाइल फोन से उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया. बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा. यह कहकर उसकी पुत्री बुरी तरह से रोने लगी, जिस पर उन्होंने उसे तसल्ली दी कि घबरा मत हम बात करेंगे. जिसके बाद उसने परिवार को घटना की जानकारी दी.
नाबालिग लगभग दोपहर 1 बजे बच्चों के साथ खेलने का कहकर घर से बाहर चली गई, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी. परिवार के लोगों के साथ अपनी पुत्री की तलाश शुरू की, तो देखा कि गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में बने पानी के कुंड का गेट खुला था. अंदर झांक कर देखा तो उसकी पुत्री का शव पानी मे तैर रहा था.
यह भी पढ़ें- किरोड़ी लाल मीणा और हनुमान बेनीवाल पर अशोक गहलोत का बड़ा आरोप, बोले- दोनों पहले एक ही साथ...
दर्ज मामले में बताया कि आरोपी का उसके घर आना जाना था और उसकी पुत्री ने बदनामी के डर से पानी के कुंड में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बालिका के शव को कुंड से बाहर निकलवाया.
पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाने की कार्रवाई की. पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंChuru Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!