रतनगढ़ में युवक का अपहरण कर मारपीट और वीडियो वायरल केस में 5 आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Crime: रतनगढ़ शहर के संगम चौराहे से एक युवक का अपहरण कर उसके साथ डकैती की वारदात को अंजाम देने एवं मारपीट करने वालों में से पुलिस ने शुक्रवार को पांच जनों को गिरफ्तार किया है.

रतनगढ़ में युवक का अपहरण कर मारपीट और वीडियो वायरल केस में 5 आरोपी गिरफ्तार
Image Credit: Rajasthan Crime

Rajasthan Crime: राजस्थान के चूरू जिले में रतनगढ़ शहर के संगम चौराहे से एक युवक का अपहरण कर उसके साथ डकैती की वारदात को अंजाम देने एवं मारपीट कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के प्रकरण में पुलिस ने शुक्रवार को पांच जनों को गिरफ्तार किया है. अब तक इस प्रकरण में 10 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं.

मामले के अनुसार सरदारशहर तहसील के गांव देराजसर निवासी 32 वर्षीय कृष्णकुमार मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई दिलीप मेघवाल निजी स्लीपर बस में परिचालक का काम करता है, जो रतनगढ़ से सूरत के रूट पर चलती है. 17 अगस्त की सुबह उसका भाई रतनगढ़ के संगम चौराहे पर ड्यूटी पर जाने के लिए खड़ा था.

Add Zee News as a Preferred Source

इसी दौरान गांव के कुछ लोग एकराय होकर तीन-चार बाइक पर सवार होकर आए तथा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ सरदारशहर तहसील के गांव देराजसर की रोही में ले गए. जहां पर इन लोगों ने दिलीप को रस्सी से पेड़ में बांध दिया तथा लाठी व डंडों से उसके साथ मारपीट की.

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने तथा प्रकरण में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की. उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सीआई दिलीपसिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया.

जांच अधिकारी रामनिवास ने बताया कि शुक्रवार को राणासर बस स्टैंड से बिशनलाल पुत्र हनुमानाराम, शिशपाल पुत्र माहिचंद, बृजेंद्र पुत्र इंद्राज, भैरूराम पुत्र गोपीराम निवासी देराजसर तहसील सरदारशहर एवं भवानी पुत्र बुधाराम निवासी राणा को गिरफ्तार किया है. इस प्रकरण में पूर्व में सूर्यप्रकाश नायक, लालचंद नायक, दिलीप नायक, भैराराम नायक, विनोद नायक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो बाइक भी जब्त की गई थी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंChuru Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More