&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Crime: राजस्थान के चूरू जिले में सुजानगढ़ कोतवाली थाने में एक 55 वर्षीय महिला ने एक एडवोकेट के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप का मामला दर्ज करवाया है. कोतवाली थाना प्रभारी सीआई बेगाराम मीणा ने बताया कि सीकर जिले के नीमकाथाना क्षेत्र की निवासीनी जो कि सुजानगढ़ में किराये के मकान में रहती है.
उन्होंने रिपोर्ट दी है कि मेरे घर के पास बरसात का पानी भरा होने के कारण मैं चौपड़ा धर्मशाला में रहती हूं. प्राकृतिक आपदा में सहायता के लिए आवेदन करने के लिए पांच सितंबर की दोपहर करीब दो ढ़ाई बजे मैं अपनी फोटो खिंचवाने रेलवे स्टेशन के सामने स्थित भारत हॉस्पिटल में बनी दुकानों राजेन्द्र सोनी की दुकान पर गई थी.
जहां राजेन्द्र सोनी ने मेरी फोटो खींच ली और प्रिंट के लिए आर्य समाज के सामने स्थित दूसरी दुकान पर चलने के लिए कहा. जिस पर राजेन्द्र सोनी मुझे अपनी स्कूटी पर बैठा कर आर्य समाज के सामने स्थित अपनी दुकान पर ले गया और वहां दरवाजा बंद कर मेरे साथ दुष्कर्म किया.
मेरे द्वारा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी. जिस पर मैंने किसी को कुछ भी नहीं बताने के लिए कहा तो मुझे मेरी फोटो देकर दुकान से बाहर जाने दिया. प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर जांच थाना प्रभारी सीआई बेगाराम मीणा कर रहे हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!