बिहार की 13 की बच्ची से पहले की शादी, फिर दुष्कर्म कर दो बार किया प्रेग्नेंट

Rajasthan Crime: चूरू जिले के रतनगढ़ में बिहार की 13 वर्षीय नाबालिग लड़की से एक व्यक्ति ने शादी कर उसके साथ दुष्कर्म किया और दो बार उसे गर्भवती कर दिया.

बिहार की 13 की बच्ची से पहले की शादी, फिर दुष्कर्म कर दो बार किया प्रेग्नेंट
Image Credit: Rajasthan Crime

Rajasthan Crime: राजस्थान में चूरू जिले के रतनगढ़ में बिहार की 13 वर्षीय नाबालिग लड़की से एक व्यक्ति ने शादी कर उसके साथ दुष्कर्म किया और दो बार उसे गर्भवती कर दिया. आरोपी शराब पीकर बालिका के साथ मारपीट भी करता था.

इस आशय का मुकदमा पुलिस थाने में बालिका के पर्चा बयान पर बुधवार को दर्ज हुआ है. पुलिस ने बताया कि बिहार निवासी लड़की ने अपने बयान में बताया है कि उसकी शादी करीब आठ माह पूर्व शहर के होलीधोरा क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ हुई थी.

Add Zee News as a Preferred Source

आरोपी शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था तथा उसे दो बार गर्भवती कर चुका है. बिना उसकी मर्जी के आरोपी उसके साथ गलत काम करता था, जिसके कारण वह गर्भवती हुई थी.

22 अगस्त को आरोपी शराब के नशे में सरिये से उसके साथ मारपीट की. चाइल्ड हेल्प लाइन की सहायता से उसे वहां से छुड़ाकर चूरू के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर पुलिस ने पर्चा बयान पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

रतनगढ़ में मेगा हाइवे पर वाहनों को रोककर पैसे ले रहे पांच युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सीआई दिलीप सिंह ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मेगा हाइवे पर मालासर टोल के पास एक स्कॉर्पियो कार में सवार पांच युवक वाहनों को रोककर रुपयों की डिमांड कर रहे हैं. शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा पांचों को गिरफ्तार कर थाना ले आई.

गिरफ्तार किए गए युवकों में सरदारशहर तहसील के गांव आसलसर निवासी 36 वर्षीय बनवारी जाट, श्रीगंगानगर के गांव पांचसी छोटी निवासी 31 वर्षीय दुलीचंद भाट, हनुमानगढ़ जिले की बिजारणियां की ढाणी निवासी 32 वर्षीय राजपाल भाट व 21 वर्षीय बबलू भाट एवं श्रीगंगानगर के गांव चुनागढ़ निवासी 31 वर्षीय धर्मवीर मेघवाल शामिल है. जिन्हें शांति भंग के आरोप में रतनगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंChuru Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.